हिसार में कांग्रेस में जिलाध्यक्षों को मिलेगी नई जिम्मेदारी:जांगिड़ बोले-टिकट बंटवारे में होगी अहम भूमिका, फीडबैक रिपोर्ट भी देनी होगी

हिसार जिले के उकलाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के सृजन संगठन अभियान के तहत एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अगुआई स्थानीय विधायक नरेश सेलवाल ने की। बैठक में एआईसीसी के पर्यवेक्षक जगदीश चंद्र जांगिड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका स्वागत फूलमालाओं व गुलदस्ते से किया। कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया राहुल गांधी का संदेश जगदीश जांगिड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इस बार जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पुराने ढर्रे पर नहीं होगी, बल्कि यह पद पूरी तरह से पावरफुल और संगठन की रीढ़ की तरह होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी जिलाध्यक्ष बनेगा, उसे विधानसभा टिकटों को लेकर फीडबैक रिपोर्ट देनी होगी और उस रिपोर्ट को प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाध्यक्ष ऐसा हो, जो संगठन को मजबूती दे जांगिड़ ने कहा कि मैं यहां कार्यकर्ताओं की राय लेने आया हूं। यह फैसला कार्यकर्ताओं की राय पर आधारित होगा, ताकि जिलाध्यक्ष ऐसा हो, जो संगठन को मजबूती दे सके। बैठक में कार्यकर्ताओं ने वन-टू-वन मुलाकात कर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, चेयरमैन और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी राय ली जा रही है। महिला, बीसी व एससी वर्ग को मिलेगी भागीदारी जांगिड़ ने कहा कि 35 से 55 वर्ष आयु वर्ग का सक्रिय और जमीनी स्तर पर जुड़ा कार्यकर्ता ही जिलाध्यक्ष बनेगा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि महिला, पिछड़ा वर्ग (बीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) के कार्यकर्ताओं को संगठन में विशेष भागीदारी दी जाएगी। 30 जून तक पूरी होगी मीटिंग प्रक्रिया उन्होंने बताया कि 30 जून तक सभी हलकों में बैठकें की जाएगी और उसके बाद रिपोर्ट एआईसीसी को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कभी भी नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का संगठनात्मक मॉडल पहले गुजरात में सफलतापूर्वक अपनाया गया और अब इसे हरियाणा व मध्यप्रदेश में लागू किया जा रहा है। जांगिड़ ने संगठन की मजबूती को आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता की कुंजी बताया। अगर संगठन मजबूत होगा, तो कांग्रेस निश्चित रूप से भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में पीसीसी ऑब्जर्वर एवं पूर्व विधायक अमित सिहाग, पीसीसी ऑब्जर्वर पंकज चौहान, चेयरमैन, पार्षद, पूर्व पार्षद, ब्लॉक समिति सदस्य, सरपंच, पूर्व सरपंच, पंच, यूथ कांग्रेस पदाधिकारी व अन्य कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Posts

Как электронный пространство меняет представление об досуге

Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…

Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

Как веяния влияют на создание современные виды развлечений Актуальный век определяется молниеносными изменениями в области досуга и релаксации. То, что ранее представлялось чем-то необычным, теперь трансформируется в распространенным увлечением, а…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Как электронный пространство меняет представление об досуге

  • By admlnlx
  • November 21, 2025
  • 32 views

Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

  • By admlnlx
  • November 21, 2025
  • 26 views

Почему мы любим переживание влияния и фортуны

  • By admlnlx
  • November 21, 2025
  • 24 views

Почему людям восхищают драматические события

  • By admlnlx
  • November 21, 2025
  • 23 views

Зачем мы желает пережить переживания

  • By admlnlx
  • November 21, 2025
  • 24 views

Fuel Your Winning Streak Effortless Entry with freshbet login & Exclusive Rewards for Dedicated Play

  • By admlnlx
  • November 21, 2025
  • 29 views