फतेहपुर के ग्राम उमरा में आबादी भूमि को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन के पास स्थित जनरल आबादी भूमि पर अवैध निर्माण किया गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद के अनुसार, ग्रामीणों को आबादी भूमि में आवास निर्माण की अनुमति मिलनी चाहिए। लेकिन लेखपाल इसमें बाधा डाल रहे हैं। ग्रामीण महिलाएं रन्नो देवी, रजनी और राजरानी ने आरोप लगाया है कि लेखपाल उनसे 20-20 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। लेखपाल द्वारा पैसे न देने पर मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि अधिकारियों की शह पर गरीब एससी परिवारों को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें अपने रहने के लिए घर बनाने से रोका जा रहा है। जबकि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने निर्माण की सहमति दी थी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच की मांग की है। साथ ही चकबंदी आबादी भूमि में घर बनाने की अनुमति की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर वे सामूहिक आंदोलन करेंगे। इस मामले में जिलाधिकारी ने खागा एसडीएम को जांच का आदेश दिया है।
