भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि अगर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं हुआ तो जल्दी ही भारत इस्लामिक राष्ट्र बन जाएगा। कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक की खातिर वर्ग विशेष को जनसंख्या वृद्धि के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर गए। पुलिस प्रशासन ने कलेक्ट्रेट में रोक दिया। मौके पर पहुंचे एसीएम को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। 25 लाख हिंदुओं का हो रहा धर्मांतरण, हिंदू नहीं बन पाएगा पीएम विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि जिस तरह जनसंख्या विस्फोट हो रहा है, प्रत्येक वर्ष 25 लाख हिंदुओं का धर्मांतरण हो रहा है। ऐसे ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब देश का प्रधानमंत्री हिन्दू नहीं होगा। पश्चिम बंगाल में काटे जा रहे हिंदू गोपाल राय ने कहा कि पीएम मोदी, सीएम योगी जैसा नेता अब पीएम, सीएम नहीं होगा। अगर अभी जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं लाया गया तो फिर कभी नहीं ला पाएंगे। हम लोग पूरे देश में पदयात्रा निकाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल में हिंदू काटे जा रहे हैं। जबरन वहां धर्मांतरण कराया जा रहा है। हिंदुओं के मारे जाने की सूचना पर मैं मुर्शिदाबाद गया तो वहां मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने को लेकर सख्ती नहीं बरती गई तो हिंदुओं का विनाश तय है। प्रदर्शन में श्याम सुंदर चौहान, मनीष राय, हिमांशु धवन, राजेश मौर्य, कृष्ण पांडेय, पंकज सिंह, ओपी कश्यप, अंकुर राय, प्रदीप सिंह, मधुकर सिंह समेत अन्य शामिल रहे।
