कासगंज जिले की सोरों कोतवाली में आगामी त्योहारों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। रविवार दोपहर 1 बजे कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में दोनो समुदाय के लोगों ने अपने अपने सुझाव पुलिस के सामने रखे। बैठक में भगवान वराह जयंती, गणेश चतुर्थी और ईद मिलादुन्नबी के त्योहारों पर चर्चा हुई। कोतवाली प्रभारी ने सभी से त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। समुदाय के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा संबंधी अपने सुझाव पुलिस के समक्ष रखे। पुलिस ने ड्रोन उड़ाने की अफवाहों पर भी चर्चा की। लोगों से इन अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई। पुलिस ने नागरिकों से कहा कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन सभी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है।
