पूजा पाल को भय तो हैं,उसे सतर्क रहना होगा:अयोध्या में स्वतंत्रदेव सिंह बोले-योगी सरकार पर न्याय के प्रति भरोसा इसलिए प्रसंशा किया

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा में शामिल होने अयोध्या पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अयोध्या जिले में कई प्रकार के कार्यक्रम में बैठक में उसमें शामिल होने अयोध्या आया हूं। विभाग की बैठक हो रही है। नदियां खतरे के निशान पर कहीं-कहीं हैं। राज्य के अंदर वर्तमान में कोई ऐसी नदियां नहीं हैं गंगा, सरयू घाघरा ,चंबल, बेतवां कहीं खतरे के निशान से ऊपर नहीं हैं। योगी सरकार में सभी की सुरक्षा है पूजा पाल के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि देखो उनको भय तो है। क्योंकि सदन में जब आवाज उठाने के बाद उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। यूपी में योगी की सरकार है। यहां सभी की सुरक्षा है। उसकी जो शंका है वह ठीक है। सपा में बैकवर्ड को कभी सम्मान नहीं मिला। लोअर बैकवर्ड को कोई सम्मान नहीं मिला। उस पार्टी के बारे में जो बोल रही है सच बोल रही है इसलिए उनको सतर्क रहना पड़ेगा। उनका कदम अगर सतर्क रहेगा तभी उनको न्याय मिलेगा। उसके पति की भी हत्या की गई थी। यूपी सरकार में उसको न्याय मिला। आज भी वह अपेक्षा करती है कि योगी सरकार में उसे न्याय मिल सकता है। इसलिए योगी की सरकार की प्रशंसा उसने की है जिसके कारण पार्टी से निष्कासित किया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए अपने बेटे अभिषेक को निजी सचिव द्वारा प्रोटोकॉल दिए जाने पर दी सफाई।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा इस बारे में ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए थी। यह बीजेपी है यह अलग पार्टी है। यह वंशवाद जातिवाद परिवारवाद से ऊपर उठकर पार्टी है, 8 सालों में कभी ऐसी हरकत नहीं हुई। यह पहली बार कैसे हरकत हुई उसको देखा गया। ऐसा नहीं होना चाहिए था। हम लोगों को 40 साल हो गया राजनीति में। जब यह बात संज्ञान में आई तो हमने कार्रवाई की है। 2017 के पहले राज्य के अंदर भ्रष्टाचार गुंडागर्दी लूटपाट अपहरण हत्याएं होती थी
अखिलेश यादव द्वारा किसानों को खाद की किल्लत लेकर ट्वीट किए जाने पर बोले स्वतंत्र देव सिंह, कहा 2017 के पहले राज्य के अंदर भ्रष्टाचार गुंडागर्दी लूटपाट अपहरण हत्याएं होती थी। आज राज्य के अंदर सरकार सभी गरीबों को फ्री अन्न दे रही है। आयुष्मान कार्ड है शौचालय है। सभी का पक्का मकान है। आज देश और दुनिया से लोग राज्य के अंदर आ रहे हैं। लोग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। प्रदेश में खाद उपलब्ध है। किसानों को खाद मिल रही प्रदेश में खाद की किल्लत को लेकर बोले जल शक्ति मंत्री कहा प्रदेश में खाद उपलब्ध है। किसानों को खाद मिल रही। हम बाढ़ क्षेत्र में जा रहे हैं बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी जा रही है। जिसका मकान गिर रहा है उसका तुरंत सर्वे कर मुआवजा भी दिया जा रहा है।

  • Related Posts

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений Актуальный век определяется молниеносными изменениями в области досуга и релаксации. То, что ранее представлялось чем-то необычным, теперь трансформируется в распространенным увлечением, а…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Почему мы любим переживание влияния и фортуны

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views

    Почему людям восхищают драматические события

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Зачем мы желает пережить переживания

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Fuel Your Winning Streak Effortless Entry with freshbet login & Exclusive Rewards for Dedicated Play

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views