गुरुग्राम जिले में तेज बरसात से मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह की चिलचिलाती धूप के बाद दोपहर में आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश ने शहर के मौसम को सुहाना बना दिया। सड़कों पर चल रहे लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और बस स्टॉप में शरण लेते दिखे। बारिश में बच्चों ने की मस्ती वहीं बच्चे और युवा बारिश का आनंद लेते हुए सड़कों पर मस्ती करते नजर आए। पिछले कुछ दिनों से शहर में तापमान और उमस का स्तर काफी बढ़ा हुआ था। बारिश ने तापमान को कम कर मौसम को सुहावना बना दिया। हालांकि, बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर जलभराव, यातायात प्रभावित इस दौरान सड़कों पर पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ। कई इलाकों में जाम की स्थिति देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यह बारिश किसानों के लिए भी लाभदायक हो सकती है।
