यमुनानगर में ऑस्ट्रेलिया में नौकरी और वीजा के नाम पर युवाओं से करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में थाना गांधीनगर पुलिस ने पांचवीं एफआईआर दर्ज की है। ताजा मामले में पृथ्वी नगर निवासी प्रभजोत सिंह ने ग्लोबल इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड पर ऑस्ट्रेलिया के वर्क वीजा के नाम पर 15 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस ने फर्म के संचालक अजीत पाल, उसकी पत्नी रमनदीप कौर, बेटे तरणप्रीत, बेटी जसमीत कौर, और कर्मचारियों अजय व प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रभजोत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह विदेश में नौकरी की तलाश में था। दिल्ली से लौटे वापिस, कार्यालय मिला बंद 26 मार्च को वह ग्लोबल इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय पहुंचा, जहां फर्म की मालकिन रमनदीप कौर ने ऑस्ट्रेलिया की कंपनियों से करार होने का दावा किया। रमनदीप, उसके पति अजीत पाल, बेटे तरणप्रीत, बेटी जसमीत कौर, और कर्मचारी अजय व प्रदीप ने प्रभजोत से वर्क वीजा के लिए अलग-अलग जरिए से 15 लाख रुपए वसूले। इसके बाद उसे दिल्ली के एक होटल में ऑस्ट्रेलिया की कंपनी के प्रतिनिधियों से मिलवाने का वादा किया गया। जिस पर वे सब दिल्ली पहुंच गए, लेकिन वहां कोई बुकिंग नहीं थी और न ही कोई प्रतिनिधि मिला। फर्म वालों से संपर्क करना चाहा तो उनके भी नंबर बंद आए। तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार इसके बाद वह अन्य पीड़ितों के साथ यमुनानगर लौट आया। यहां पर आकर देखा तो फर्म का कार्यालय बंद था। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले भी चार एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। दो महीने पहले अजीत पाल, रमनदीप कौर, और उसके बेटे तरणप्रीत को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
Как электронный пространство меняет представление об досуге
Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…
