सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) में एक युवक ने लड़की द्वारा प्रपोज पर इन्कार करने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इस मामले में लड़की भी पुलिस के समक्ष आई और उक्त युवक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। अब पुलिस ने मामले में फतेहाबाद के कीर्ति नगर निवासी युवक रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, युवक ने यूनिवर्सिटी कैंपस में ही लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया था। मगर युवती ने शादी से इन्कार कर दिया था। मगर युवक उस पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा और हाथ में उसने जहरीली शीशी ली हुई थी। युवती बार-बार उसे मना करती रही और कह कि वह शादी नहीं कर सकती। ऐसे में युवक ने कैंपस के पार्क में जहरीला पदार्थ निगल लिया और उसकी हालत खराब हो गई। दरअसल, युवती भी फतेहाबाद की ही रहने वाली है। वह यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई कर रही है। युवती ने शिकायत में युवक पर कई आरोप लगाए हैं। युवक ने छात्रा को फोन पर कई बार कॉल की और मैसेज भेजे। व्हाट्सप पर अश्लील फोटो भी भेजकर परेशान करने और आत्महत्या कर लेने एवं झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी, ताकि वह उससे शादी के लिए मान जाए। इस मामले में लड़की के बयान पर 5 अगस्त को सिविल लाइन थाना पुलिस में केस दर्ज किया गया था। छात्र बोली, आत्महत्या की देता था धमकियां सिविल लाइन थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि आरोपी रोहित पिछले एक वर्ष से विवाह के लिए दबाव बना रहा था और इन्कार करने पर बार-बार जान से मारने व आत्महत्या की धमकियां देता था। 22 अगस्त को रोहित ने सीडीएलयू कैंपस में उसका हाथ पकड़कर जहरीली बोतल दिखाते हुए आत्महत्या की धमकी दी। इस मौके की पुलिस ने एक पैन ड्राइव बतौर सबूत कब्जे में ली है। जहर पीकर उल्टियां करने लगा तो सिक्योरिटी गार्ड ने पहुंचाया था अस्पताल वहीं, 22 जुलाई शाम को रोहित ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड करने की कोशिश की था। युवक इसके बाद नजदीकी बैंक और कॉम्पलैक्स के पास जा पहुंचा। वहां लड़खड़ाताते हुए उल्टियां करने लगा। जिसे सिक्योरिटी गार्ड ने देख लिया था, जिसके बाद उसे बाइक से अस्पताल पहुंचाया। युवक ने बताया था कि वह एडमिशन के लिए आया था। बाद में पुलिस व चीफ सिक्योरिटी को बताया कि वह गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। उसने शादी से इनकार किया तो जहर निगल लिया। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी रही और युवक-युवती के फोन कॉल खंगाली।
