लखनऊ के जानकीपुरम के सेक्टर-7 में 5 दर्जन यानी 60 से ज्यादा मरीज उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए हैं। इनमें एक दर्जन से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर है। इन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि दूषित पानी की आपूर्ति के कारण डायरिया फैला है। सबसे पहले इन मरीजों पर किया अटैक सबसे पहले जानकीपुरम के सेक्टर-7 निवासी फैयाज के साथ ही उनके घरवालों को उल्टी-दस्त की समस्या शुरू हुई। इसके बाद पड़ोस की आयुषी, कोकिला, मुकेश, प्रियांशु, रमेश, अनीता, संजय, ताहिरा, श्याम, सुरेश, अमित, प्रभु, शिखा, कमलेश, पंकज और अविरल समेत करीब 50 लोग एक के बाद एक करके बीमारी की चपेट में आ गए। साफ-सफाई में कमी के चलते हुए फैला डायरिया स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। गंदगी भी है। गंदगी के लिए जिम्मेदारों को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पूरे क्षेत्र की नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए। दिन पहले क्षेत्र में संविदा कर्मचारी के 10 साल के एक बच्चे की पीलिया से मौत हो चुकी है। उसका इलाज बलरामपुर अस्पताल से चल रहा था।
