भाजपा के प्रदेश कार्यालय पंच कमल पंचकूला में नगरपालिका चीका की चेयरपर्सन डॉ. रेखा रानी भाजपा में शामिल हो गई। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, अशोक गुज्जर, कैथल जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी और जिला प्रभारी अमरपाल राणा मौजूद रहे। 2014 में निर्दलीय लड़ा था चुनाव रेखा रानी को भाजपा में लाने में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर की अहम भूमिका रही। रेखा रानी का राजनीतिक सफर काफी रोचक रहा है। 2014 में उन्होंने गुहला विधानसभा का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था, उन्हें 23 हजार वोट मिले थे। नगरपालिका का चुनाव उन्होंने भाजपा-जजपा गठबंधन से लड़कर जीता था। उनके शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल हुए थे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुकी वहीं रेखा रानी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की नीतियों से प्रभावित हैं। उनका मानना है कि भाजपा एक पार्टी से ज्यादा एक विचारधारा है। उन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात काम करने और इसकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगी।
