किशनगंज में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रही है वैसे ही विभिन्न पार्टियों के बड़े नेताओं के द्वारा आगमन तेज हो गया है। इसी क्रम में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आज बुधवार को किशनगंज का दौरा करेंगे। यह उनकी पिछले 35 दिनों में किशनगंज की दूसरी यात्रा है। प्रशांत किशोर शाम 4 बजे किशनगंज जिले में प्रवेश करने के बाद पदयात्रा करते हुए बेलवा पहुंचेंगे। बेलवा उच्च विद्यालय मैदान में शाम 4:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती कार्यक्रम स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंच सजाया जा चुका है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और कार्यक्रम स्थल में भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। वहीं कार्यक्रम के समाप्ति के बाद शाम 7:30 बजे प्रशांत अर्बन मोहल्ला अशरफ नगर में डॉ बी अहमद के आवास पर चाय सेवन और विश्राम करेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। प्रशांत किशोर के आगमन से जिले में विभिन्न पार्टियों के बीच राजनीतिक सरगर्मी में ही तेज हो गई है। वहीं कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है बाकी पार्टियों की तरह जन सुराज का भी विशेष फोकस सीमांचल में है।
