प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर अजमेर की 9वीं क्लास की छात्रा ने दो पेंटिंग तैयार की है। दोनों पेंटिंग को 12 दिनों में छात्रा ने लाल रंग के सिंदूर और अलग-अलग कलर्स का उपयोग कर तैयार किया। पेंटिंग में महिलाओं को उनके सुहाग उजड़ने पर रोता हुआ और जवानों के द्वारा चलाएं गए ऑपरेशन को दर्शाया गया है। छात्रा ने मंगलवार को दोनों पेंटिंग अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु और एसपी वंदिता राणा को दी है। पहले देखें ऑपरेशन सिंदूर पर छात्रा द्वारा बनाई गई पेंटिंग… प्रकाश नगर निवासी माही गुप्ता ने बताया कि वह माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ रही है। अपनी एक टीचर को देखकर उसने थर्ड क्लास से पेंटिंग करना शुरू किया था। जब पहलगाम में हुए अटैक के बाद ऑपरेशन सुंदर चलाया गया था। पूरे देश में सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा थी। तभी उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह पेंटिंग तैयार करना सोचा था। माही गुप्ता ने बताया कि इस पेंटिंग में उन्होंने लाल रंग के सिंदूर के साथ अलग-अलग कलर्स और कैनवास शीट का उपयोग किया था। दोनों पेंटिंग को करीब उन्होंने 12 दिन में तैयार किया है। कलेक्टर और एसपी को दी पेंटिंग आस्था फाउंडेशन की वॉलिंटियर मोनिका डीडवानिया ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से आत्मरक्षा अभियान चलाया गया था। इस अभियान में बच्ची माही गुप्ता जुड़ी थी। तब बच्ची ने एक छोटा सा ऑपरेशन सिंदूर पर पोर्ट्रेट बनाया था। बाद में इस पेंटिंग को बड़ा बनाने के लिए कहा गया था। बच्ची को एप्रिशिएट करने के लिए आज यह दोनों पेंटिंग कलेक्टर और एसपी को दी है। इस पेंटिंग को लेकर बच्ची की भावनाएं बहुत अच्छी हैं। इसमें महिलाओं के दुख और ऑपरेशन सिंदूर को दर्शाया गया है।
