बाड़मेर शहर में चोरों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। चोरों ने रात के समय भाजपा नेता के घर के लोहे के सरियों से ताले तोड़कर कैश रुपए, सोने के आभूषण और बर्तन चुरा कर ले गए। सूचना मिलने पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। साथ आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बाड़मेर शहर के खेमाबाबा नगर स्थित भाजपा नेता नरपत राज मूंढ 15 अगस्त को छुट्टी पर गांव गए थे। 16 अगस्त की रात करीब डेढ़ घर पहुंचे। घर के ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए। घर कमरों में सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। वहीं लकड़ी की आलमरियों के ताले भी टूटे है। उसमें रखे 52 हजार कैश रुपए और सोने की अंगूठी चुरा ली। स्टील के बर्तन भी साथ ले गया। सूचना मिलने पर रीको थानाधिकारी मनोज सामरिया सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचाे। चोरी स्थल का जायजा लिया। भाजपा नेता नरपतराज मूंढ ने बताया- स्वतंत्रता दिवस के दिन वह बाड़मेर शहर खेमाबाबा नगर स्थित मकान को बंद करके अपने गांव चले गए। देर रात जब पहुंचे तो मकान के ताले टूट हुए थे। 52 हजार कैश, अंगूठी और बर्तन चुरा कर ले गए। जिला परिषद् सदस्य है मकान मालिक नरपतराज मूंढ पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष है। लंबे समय बीजेपी से जुड़े हुए है। फिलहाल बाड़मेर जिला परिषद के सदस्य है। गांव के साथ-साथ शहर में भी निवास करते है।
