हरियाणा के नारनौल में अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक किसान की मौत हाे गई। युवक शादीशुदा था तथा उसके दो बच्चें हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना के गांव कांवी निवासी करीब 28 वर्षीय किसान इंद्रजीत ने सोमवार शाम को अपने घर में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब परिजनों को उसकी तबीयत बिगड़ने का पता चला तो उन्होंने उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उपचार के दौरान मंगलवार सुबह इंद्रजीत ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि इंद्रजीत खेतीबाड़ी का काम ही करता था। सोमवार शाम को जब उसकी तबीयत खराब हुई तब वे उसको अस्पताल में ले आए। जहां पर डाक्टरों ने बताया कि इसने जहरीला पदार्थ खाया हुआ है। मृतक के दो लड़के हैं। जिनमें से एक की उम्र करीब आठ साल तथा दूसरे की उम्र करीब छह साल है। उसने जहरीला पदार्थ क्यों खाया। इस बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं चला है।
