शहर में ट्रैफिक नियमों की लगातार अनदेखी करने वाले बाइकर्स पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है। ट्रैफिक पुलिस ने उन 10 बाइकों की सूची तैयार की है, जिन पर सबसे ज्यादा चालान दर्ज हैं। चालान शुल्क का भुगतान न करने पर अब आरटीओ इनके स्वामियों का ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। सबसे ज्यादा 127 चालान वाली बाइक लखनऊ में सूची में पहले नंबर पर यूपी 32 एचसी 1772 नंबर की बाइक है, जिस पर कुल 127 चालान दर्ज हैं। दूसरे स्थान पर यूपी 32 ईएस 5351 नंबर की बाइक है, जिसके खिलाफ 117 चालान जारी किए गए हैं, जबकि तीसरे नंबर पर यूपी 32 डीएफएक्स 6292 बाइक है, जिस पर 110 चालान हैं। कई और बाइकों पर भी भारी चालान •यूपी 32 जीजे 7918 – 101 चालान •यूपी 34 एके 4631 – 100 चालान •यूपी 32 ईटी 9367 – 97 चालान •यूपी 32 एचपी 9484 – 94 चालान •यूपी 32 एफवाई 8312 – 92 चालान •यूपी 32 एचआर 9379 – 88 चालान •यूपी 32 जेबी 4978 – 85 चालान ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और कानून पालन सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है, ताकि शहर में लापरवाह ड्राइविंग पर रोक लगाई जा सके।
