अमेठी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति का संदेश देने के लिए जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को अमेठी के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ कैंप से जवानों और अधिकारियों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। 51 किलोमीटर लंबी इस तिरंगा बाइक रैली का नेतृत्व सीआरपीएफ के डीआईजी मदन कुमार ने किया। रैली में सेना की वर्दी पहने सैकड़ों जवान शामिल हुए और जनपद के विभिन्न इलाकों में घूमकर देशप्रेम का संदेश दिया। डीआईजी ने दिखाई हरी झंडी सीआरपीएफ कैंप त्रिसुंडी से रैली की शुरुआत हुई। डीआईजी मदन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रास्ते में लोगों ने जवानों का उत्साहवर्धन किया और तिरंगा लहराकर स्वागत किया। रैली में शामिल जवानों और स्थानीय लोगों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। बाइक पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।
