उत्तर प्रदेश के कुख्यात इनामी बदमाश जुनैद को आखिरकार पानीपत पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी को पुलिस की सीआइए-थ्री यूनिट ने उसके ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है। वह लगातार यूपी के शामली से पानीपत आकर आतंक फैला रहा था। 16 जून को जमीन विवाद में पानीपत पुलिस पर फायरिंग करने वाले जुनैद ने 22 जुलाई की रात गढ़ी बेसिक में फिर 5 फायरिंग की। इसके बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि आज तो बच गया, लेकिन आगे नहीं बचेगा। इसे सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के बाद भी पानीपत पुलिस पकड़ नहीं पा रही थी। पानीपत में जुनैद के खिलाफ 2021 से अब तक 7 केस दर्ज हैं। विवाद के बाद बहन मायके आ गई, तब से दुश्मनी
गांव गढ़ी बेसिक के रहने वाले नदीम ने बताया कि पांच साल पहले मेरी बहन नदीमा की शादी जुनैद के साथ हुई थी। जुनैद, नदीमा को तंग करने लगा। जिस वजह वह बहन को तीन साल घर ले आए थे। इसी वजह जुनैद मुझसे रंजिश रखे हुए है। जुनैद एक साल पहले भी मुझ पर फायरिंग कर चुका है। जुनैद जमानत पर है। अप्रैल में जुनैद ने फिर जान से मारने की धमकी दी थी, इस पर केस दर्ज कराया था। 8 जुलाई को साले के जीजा पर भी कर चुका फायरिंग
नदीम ने बताया कि जुनैद 8 जुलाई को पत्थरगढ़ निवासी उसके जीजा साकिर पर फायरिंग कर चुका है। 1 जुलाई को सहारनपुर निवासी मामा एहसान पर भी फायरिंग की थी। उनके हाथ में गोली मारी थी। इसे मामले में परिवार 10 दिन पहले भी एसपी से मिलकर शिकायत देकर आया था। इसके बाद भी जुनैद फरार था।
