रक्षाबंधन पर रोडवेज में उमड़ी महिलाओं की भीड़:निःशुल्क यात्रा की सुविधा से बसें भरीं, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

देवरिया में रक्षाबंधन पर शनिवार की भोर से ही बहनें भाई के घर जाने के लिए निकलीं। कुछ भाई भी अपनी बहनों के घर जाने के लिए निकले। इससे रोडवेज में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। यात्रियों की संख्या दो से तीन गुना बढ़ जाने के कारण विभाग द्वारा की गई व्यवस्था नाकाफी साबित हुई। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को बसों में निःशुल्क यात्रा करने का आदेश दिया है। 8 अगस्त की रात 12 बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाएं, युवतियां और किशोरियां बस में निःशुल्क यात्रा कर सकती हैं। इसके लिए विभाग ने विशेष प्रबंध किया था। दूसरे रूटों की कुछ बसों को मेन रूट पर लगाया गया था। मुख्य मार्गों पर चलने वाली बसों के फेरे भी बढ़ा दिए गए थे। लोग शुक्रवार से ही अपने घरों से निकल रहे थे। शनिवार की भोर से बहनें भी भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए निकलीं। इससे डिपो में यात्रियों की भीड़ लगी रही। महिला यात्री बसों के इंतजार में इधर-उधर भटकती रहीं। जो बसें आ रही थीं, वे तत्काल भर जा रही थीं। बसों में लोग भीड़ के कारण खड़े होकर भी यात्रा कर रहे थे। बसों के जल्दी भर जाने के कारण वे गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो जाती थीं। इससे रास्ते में बसों के होने से डिपो में बसों की कमी हो जाती थी। यात्रियों को डिपो में बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा था। दूसरे रूटों और लंबी रूटों की बसों को भी लोकल रूटों पर भेजा गया, जिससे महिलाओं को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा सके। बसों के आने पर महिलाएं सामान लेकर इधर-उधर दौड़ लगा रही थीं। कुछ लोग खिड़की के रास्ते सामान रखकर अपनी सीट आरक्षित कर रहे थे। बस में चढ़ने के लिए महिला यात्री एक-दूसरे से भीड़ जा रही थीं। कुछ लोकल रूटों पर बसों के नहीं चलने से परेशान रहे यात्री जिले के हेतिमपुर, पकड़ी बाजार समेत अन्य रुटों पर बसों का संचालन नहीं हुआ। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री रोडवेज की बसों के नहीं मिलने पर दूसरे साधनों का उपयोग कर अपने अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचे। इसके लिए महिल यात्री सरकार की मंशा पर अधिकारियों के पानी फेरने का आरोप लगाती रही। स्टैंडों पर नहीं मिल रहे थे वाहन टैक्सी स्टैंडों पर लोगों की भीड़ लग गई थी। टैक्सी व टैम्पो स्टैंड पर लोग वाहन के लिए खड़े रहे। वाहन के आते ही जल्द से भर जा रहे थे। भीड़ के चलते प्राइवेट वाहन सड़कों पर दौड़ लगाते रहे। शहर के भटवलिया, हेतिमपुर, महुआडीह, कसया, बघौचघाट, भीखमपुर रोड, समेत सभी स्टैंडों का यहीं हाल रहा। इन रुटों पर लगाई गई अतिरिक्त बसें देवरिया -लार, गोरखपुर-सलेमपुर, देवरिया- भागलपुर, देवरिया-पड़रौना, देवरिया- दोहरीघाट के रुटों पर बसों को बढ़ाया गया था। जिससे महिला यात्रियों को रक्षाबंधन के दिन आने जाने में कोई परेशानी न हो।दोपहर बाद खड़ी हो गई कुछ बसें देवरिया रोडवेज की अनुबंधित की कुछ बसें की दोपहर के बाद डिपो में खड़ी हो गई। कुछ चालक भोर से अपना किलोमीटर पूरा करने के बाद बसों को खड़ा कर त्योहार मनाने के लिए चले गए। जिससे शाम को महिलाओें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों की कमी होने से दूसरी निगम की बसों का संचालन करना पड़ा। विभाग ने यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए निगम की जर्जर बसों का भी सहारा लिया। वहीं रोडवेज में परिचालकों की कमी का भी दंश झेलना पड़ा। वह भी अपना फेरा पूरा करने के बाद घर चले गए। भीड़ को देख अधिकारियों ने संभाली कमान प्रदेश सरकार ने इस वर्ष रक्षाबंधन के लिए तीन दिनों तक महिलाओं व किशोरियों की यात्रा फ्री कर दी है। इसे देखते हुए रोडवेज की बस से कम पड़ गई ।अधिकारियों ने भीड़ को देखते हुए कमान संभाल ली। वह बसों का लोकेशन लेकर यात्रियों को बार-बार सूचना दे रहे थे ।इसके साथ ही बसों के आने पर स्वयं खड़े होकर यात्रियों को बैठवा रहे थे। जिससे कि महिला यात्रियों को समय से उनके गंतव्य तक पहुंचा जा सके।रक्षाबंधन के दिन निगम और अनुबंधित बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा के लिए अतिरिक्त बसों को लगाया गया था। बड़ी संख्या में महिला यात्रियों ने बसों में यात्रा की है। वास्तविक संख्या बाहर गई बसों के आने पर पता चल सकेगा।कपिलदेव प्रसाद, एआरएम, देवरिया।

  • Related Posts

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений Актуальный век определяется молниеносными изменениями в области досуга и релаксации. То, что ранее представлялось чем-то необычным, теперь трансформируется в распространенным увлечением, а…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Почему мы любим переживание влияния и фортуны

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views

    Почему людям восхищают драматические события

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Зачем мы желает пережить переживания

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Fuel Your Winning Streak Effortless Entry with freshbet login & Exclusive Rewards for Dedicated Play

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views