बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिले के SP-SSP और रेल SP के साथ सभी रेंज के DIG और IG के लिए अलर्ट जारी किया गया है। ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने सभी को अपने इलाके में चौकसी बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। यह अलर्ट स्वतंत्रता दिवस और आगामी पर्व त्योहार को लेकर जारी किया गया है। अलर्ट की प्रमुख बातें खासकर सीमावर्ती जिले और संवेदनशील इलाके में विशेष चौकसी लगातार पेट्रोलिंग करने का दिया निर्देश दिया गया है।CCTV कैमरे और ड्रोन से सीमावर्ती इलाके में पैनी नजर बनाए रखने को कहा गया है। संदिग्ध व्यक्तियों की तत्काल जांच पड़ताल करने के लिए कहा गया है।रेल पुलिस को सादे लिबास में भी ट्रेन में पेट्रोलिंग करने के लिए कहा गया है। बोधगया महाबोधि मंदिर के साथ महावीर मंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा के साथ नेपाल की सीमावर्ती इलाके और संवेदनशील इलाके में सूचनातंत्र को एक्टिव कर लगातार जानकारी लेने को लेकर निर्देश दिया गया है। पंकज दराद ने यह भी कहा है कि किसी भी हाल में सुरक्षा में थोड़ी भी कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। यहीं नहीं स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए ATS को भी ADG पंकज दराद ने अलर्ट पर रखा है।
