बलिया के जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में सत्र 2025 की प्रवेश प्रक्रिया में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें अभी भी खाली हैं। इच्छुक छात्र अपने आवेदन पत्र और जरूरी प्रमाणपत्रों के साथ 3 अगस्त तक विश्वविद्यालय परिसर के अकादमिक भवन में काउंसलिंग करा सकते हैं। विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। परिसर में संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों में कई सीटें रिक्त हैं। बीएससी कृषि में 16, बीबीए में 11, बीएफए में 4, बीकॉम में 22, बीसीए (एआई) में 19, बीए-एलएलबी में 21 और बी लिब में 13 सीटें खाली हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी कई विषयों में सीटें उपलब्ध हैं। एमए हिन्दी में 11, अंग्रेजी में 11, समाजशास्त्र में 10, राजनीति विज्ञान में 11, गृहविज्ञान-मानव विकास में 6, आहार एवं पोषण में 4, अर्थशास्त्र में 11, मध्यकालीन इतिहास में 8 और प्राचीन इतिहास में 9 सीटें रिक्त हैं। इसके अलावा गायन में 3, तबला में 4, भूगोल में 3, एमकॉम में 18, एमएससी भौतिक विज्ञान में 5, गणित में 6, एमएसडब्लू में 8 सीटें खाली हैं। पीजी डिप्लोमा कोर्स में जीएसटी में 6, पत्रकारिता में 5, पीजीडीसीए में 6, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में 5 और पर्यटन में 6 सीटें उपलब्ध हैं। यह जानकारी प्रवेश प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. प्रियंका सिंह ने दी है। प्रवेश संबंधी किसी भी समस्या के लिए छात्र नोडल अधिकारी डॉ. नीलमणि त्रिपाठी से समर्थ पोर्टल पर संपर्क कर सकते हैं।
