नोएडा में एक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर के ककोड़ निवासी विवेक कुमार अपनी मोटरसाइकिल से शशि चौक की तरफ जा रहे थे। गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के नीचे एक अज्ञात वैगनआर कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इस कारण पीछे से आ रही विवेक की मोटरसाइकिल (यूपी 16 ईएफ 2466) कार से टकरा गई। घायल विवेक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। हादसे के संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
