अध्यक्ष पद पर बबुआ पांडे आगे, महासचिव अखिलेश को बढ़त:हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव वोटों की गिनती जारी, आज आएगा रिजल्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए सोमवार शाम तक 7032 वोटों की गिनती में राकेश पांडे बबुआ तीसरी बार अध्यक्ष बनने की ओर अग्रसर दिखे जबकि महासचिव के लिए अखिलेश शर्मा की विजय लगभग सुनिश्चित हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी व महेन्द्र बहादुर सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद पर राकेश पांडे बबुआ 1813 वोटों के साथ सबसे आगे थे। सीपी उपाध्याय 1602 वोट पाकर दूसरे और अशोक कुमार सिंह 1474 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे थे। सोमवार शाम तक की मतगणना में इस पद के अन्य प्रत्याशियों में अमित कुमार ने 250, एसी तिवारी ने 184, देवी प्रसाद सिंह ने 34, लालधारी राजभर ने 80, प्रभाशंकर मिश्र ने 452, संतोष कुमार त्रिपाठी ने 117, सुरेश चंद्र पांडेय ने 141 और वीर सिंह ने 850 वोट प्राप्त किए थे। महासचिव पद पर अखिलेश कुमार शर्मा 2411 वोट लेकर अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे चल रहे थे। राय साहब यादव 1648 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे। अन्य प्रत्याशियों में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 721, हरिंद्र प्रसाद को 124, जमील अहमद आजमी को 284, संतोष कुमार मिश्र को 962, शशि प्रकाश सिंह को 558 एवं उदय शंकर तिवारी को 274 मत मिले थे। कंदर्प नारायण मिश्र हॉल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के वोटों की गिनती सोमवार को शुरू हुई। सोमवार शाम तक तीनों पदों के लिए 2003 मतपत्रों की गिनती की जा चुकी थी। तब तक वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह 392 वोट लेकर पहले स्थान पर, कमलेश कुमार द्विवेदी 381 वोटों के दूसरे नंबर पर थे। इस पद के अन्य प्रत्याशियों में तब तक अखिलेश द्विवेदी को 109, भगवान दत्त पांडेय को 238, ममता कुशवाहा को 173, प्रमोद कुमार सिंह को 188, राजेश कुमार दुबे को 105, राजेश त्रिपाठी को 116 एवं राजेश्वर सिंह को 261 वोट मिले थे। इसी प्रकार संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर बैरिस्टर सिंह 534 वोटों के साथ पहले व आशुतोष त्रिपाठी 422 वोट लेकर दूसरे स्थान पर थे। अन्य प्रत्याशियों में आनंद शंकर दुबे ने 106, अरविंद कुमार यादव ने 80, भूदेव यादव ने 117, कंचन सिंह ने 178, नबी उल्लाह ने 75, ओम आनंद ने 61, रजनीश पांडेय ने 105, रामानुज तिवारी ने 117, रोहित शुक्ल ने 73, सर्वानंद पांडेय ने 44 व उमेश चंद्र प्रजापति ने 46 मत प्राप्त किए थे।
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर शशि कुमार द्विवेदी 493 मत प्राप्त कर पहले व अजय कुमार मौर्य 425 मतों के साथ दूसरे स्थान पर थे। अन्य प्रत्याशियों में अमरेश बहादुर तिवारी व जय प्रकाश सिंह को 254-254, सुहेल अहमद को 145, उमेश कुमार को 96, एवं विक्रांत नीरज को 248 वोट मिले थे। मतगणना में एडवोकेट शैलेंद्र सिंह राठौर, संतोष कुमार मिश्र, विक्रम बहादुर सिंह, अरविंद सिंह व राजेंद्र कुमार पांडेय ने भी सहयोग किया। अध्यक्ष व महासचिव पद की आगे की मतगणना लाइब्रेरी हॉल में मंगलवार सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के वोटों की आगे की गिनती कंदर्प नारायण मिश्र हॉल में होगी। अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर सोमवार शाम तक मतगणना में वोटों की स्थिति इस प्रकार रही – राकेश पांडे बबुआ 1813 सी पी उपाध्याय 1602 अशोक कुमार सिंह 1474 वीर सिंह 850 प्रभाशंकर मिश्र 452 अमित कुमार 250 ए सी तिवारी 184 सुरेश चंद्र पांडेय 141 संतोष कुमार त्रिपाठी 117 लालधारी राजभर 80 देवी प्रसाद सिंह 34 अखिलेश कुमार शर्मा 2411 राय साहब यादव 1648 संतोष कुमार मिश्र 962 धर्मेंद्र प्रताप सिंह 721 शशि प्रकाश सिंह 558 जमील अहमद आजमी 284 उदय शंकर तिवारी 274 हरिंद्र प्रसाद 124 वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी 109 भगवान दत्त पांडेय 238 धर्मेंद्र सिंह 392 कमलेश कुमार द्विवेदी 381 ममता कुशवाहा 173 प्रमोद कुमार सिंह 188 राजेश कुमार दुबे 105 राजेश त्रिपाठी 116 राजेश्वर सिंह 261 संयुक्त सचिव प्रशासन आनंद शंकर दुबे 106 अरविंद कुमार यादव 80 आशुतोष त्रिपाठी 422 बैरिस्टर सिंह 534 भूदेव यादव 117 कंचन सिंह 178 नबी उल्लाह 75 ओम आनंद 61 रजनीश पांडेय 105 रामानुज तिवारी 117 रोहित शुक्ल 73 सर्वानंद पांडेय 44 उमेश चंद्र प्रजापति 46 संयुक्त सचिव लाइब्रेरी अजय कुमार मौर्य 425 अमरेश बहादुर तिवारी 254 जय प्रकाश सिंह 254 शशि कुमार द्विवेदी 493 सुहेल अहमद 145 उमेश कुमार 96 विक्रांत नीरज 248 ये रहे रविवार की गिनती के आंकड़ें अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए रविवार शाम तक 3993 वोटों की गिनती में अध्यक्ष पद पर राकेश पांडे बबुआ ने त्रिकोणीय मुकाबले में एवं महासचिव के लिए अखिलेश शर्मा ने सीधे संघर्ष में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी व महेन्द्र बहादुर सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद पर राकेश पांडे बबुआ 1029 वोटों के साथ सबसे आगे थे। सीपी उपाध्याय 878 वोट पाकर दूसरे और अशोक कुमार सिंह 856 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे थे। रविवार शाम तक की मतगणना में इस पद के अन्य प्रत्याशियों में अमित कुमार ने 143, एसी तिवारी ने 118, देवी प्रसाद सिंह ने 19, लालधारी राजभर ने 46, प्रभाशंकर मिश्र ने 256, संतोष कुमार त्रिपाठी ने 63, सुरेश चंद्र पांडेय ने 84 और वीर सिंह ने 486 वोट प्राप्त किए थे। महासचिव पद पर अखिलेश कुमार शर्मा 1361 वोट लेकर अन्य प्रत्याशियों से आगे चल रहे थे। राय साहब यादव 993 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे। अन्य प्रत्याशियों में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 385, हरिंद्र प्रसाद को 75, जमील अहमद आजमी को 148, संतोष कुमार मिश्र को 557, शशि प्रकाश सिंह को 302 एवं उदय शंकर तिवारी को 147 मत मिले थे। मतगणना में एडवोकेट शैलेंद्र सिंह राठौर, संतोष कुमार मिश्र, विक्रम बहादुर सिंह, अरविंद सिंह व राजेंद्र कुमार पांडेय ने भी सहयोग किया। इन दोनों पदों पर आगे की मतगणना लाइब्रेरी हॉल में सोमवार सुबह 10 बजे प्रारंभ होगी जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव प्रशासन व संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के वोटों की गिनती कंदर्प नारायण मिश्र हॉल में होगी। अध्यक्ष पद के लिए रविवार शाम तक वोटों की स्थिति महासचिव पद के लिए रविवार शाम तक वोटों की स्थिति इससे पहले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में मतपत्रों की छंटनी पूरी होने के बाद अध्यक्ष व महासचिव पद के वोटों की गिनती शुरू कर दी गई। 1016 वोटों की गिनती में अध्यक्ष पद पर राकेश पांडे बबुआ ने त्रिकोणीय मुकाबले में और महासचिव के लिए अखिलेश शर्मा ने सीधे संघर्ष में शुरुआती बढ़त बना ली थी। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी व महेन्द्र बहादुर सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद पर राकेश पांडे बबुआ 278 वोटों के साथ सबसे आगे थे। सीपी उपाध्याय 229 वोट पाकर दूसरे और अशोक कुमार सिंह 196 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे थे। रविवार शाम तक की मतगणना में इस पद के अन्य प्रत्याशियों में अमित कुमार ने 30, एसी तिवारी ने 32, देवी प्रसाद सिंह व लालधारी राजभर ने 10-10, प्रभाशंकर मिश्र ने 65, संतोष कुमार त्रिपाठी ने 20, सुरेश चंद्र पांडेय ने 25 और वीर सिंह ने 118 वोट प्राप्त किए थे। महासचिव पद पर अखिलेश कुमार शर्मा 385 वोट लेकर अन्य प्रत्याशियों से आगे चल रहे थे। राय साहब यादव 239 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे। अन्य प्रत्याशियों में धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 92, हरिंद्र प्रसाद को 23, जमील अहमद आजमी को 30,संतोष कुमार मिश्र को 133, शशि प्रकाश सिंह को 64 एवं उदय शंकर तिवारी को 40 मत मिले थे। मतगणना में एडवोकेट शैलेंद्र सिंह राठौर, संतोष कुमार मिश्र व विक्रम बहादुर सिंह ने भी सहयोग किया। इन दोनों पदों पर आगे की मतगणना लाइब्रेरी हॉल में रविवार सुबह 10 बजे शुरू होगी। लगातार जारी है वोटों की गिनती
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। अब तक 1016 वोटों की गिनती पूरी कर ली गई। अध्यक्ष पद पर राकेश पाण्डेय उर्फ बबुआ पांडे ने बढ़त बनाई हुई है। 278 वोट के साथ राकेश पाण्डेय बबुआ पहले स्थान पर हैं। जबकि सीपी उपाध्याय 229 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा की बड़ी बढ़त है। 385 वोट के साथ पहले स्थान पर अखिलेश शर्मा हैं। राय साहब यादव 239 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की वोटिंग होने के बाद अब अब वोटों की गिनती की प्रक्रिया शुरू हुई है। पूरा चुनाव हाईकोर्ट की निगरानी में हो रहा है। हर मिनट की गतिविधि की वीडियो रिकॉरिंड हो रही है। सीसीटीवी के जरिए पूरी मॉनीटरिंग हो रही है। हर प्रत्याशी के सामने सब कुछ लाया जा रहा है। शुक्रवार को कड़े इंतजामों में शुरू हुआ था काम
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह से शुरू हो गई। मतों की गिनती के मद्देनजर सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चूंकि पिछली मतगणना में हंगामा होता रहा है, ऐसे में इस बार इंतजाम हाईकोर्ट की निगरानी में हैं। हर पल की वीडियोग्राफी के साथ ही कमेटी काउंटिंग की निगरानी कर रही है। सीसीटीवी में हर पल की रिकॉर्डिंग की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अफसर काउंटिंग के अंत तक रहेंगे। हंगामा, विवाद रोकने की निगरानी
मतगणना स्थल के बाहर हंगामा, नारेबाजी, विवाद रोकने के लिए अलग से निगरानी की जा रही है। मतगणना का कार्य शुक्रवार सुबह 10 बजे लाइब्रेरी हॉल में शुरू हो गया है। सबसे पहले मतपत्रों की छंटनी की गई। 85 फ़ीसदी से ज्यादा पड़े हैं वोट
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में बुधवार को 85 फ़ीसदी से ज्यादा वकील सदस्यों ने शान्ति पूर्ण तरीके से मतदान किया। नवनिर्मित बहुमंजिला पार्किंग भवन के भूतल पर बनाए गए मतदान स्थल पर वोट देने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक वकीलों की भारी भीड़ रही।
मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी और महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि बार चुनाव में इस बार कुल 85.83 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव में कुल 9718 मतदाता थे, जिनमें 8337 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हो गया था जो शाम पांच बजे तक जारी रहा। मतदान के लिए कुल 18 बूथ बनाए गए थे। चुनाव समिति ने बताया कि वोट डालने के लिए प्रत्येक बूथ में डेढ़ दर्जन केबिन बनाए गए थे। पूरा चुनाव सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ। चुनाव में कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं मतदान के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना या वारदात सामने नहीं आई। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में पिछले वर्ष की तरह इस बार भी प्रत्याशियों की ओर से लगाए जाने वाले बड़े-बड़े पंडाल नदारद रहे। आमतौर पर चुनाव में प्रत्याशी बड़े-बड़े पंडाल लगाते हैं, जिनमें पूड़ी-सब्जी, मिठाई से लेकर नाश्ते और पानी-चाय आदि की व्यवस्था रहती है। ताकि समर्थकों और वोटरों की खातिरदारी व आराम करने और खाने-पीने का इंतजाम कर सकें। लेकिन गत वर्ष की तरह इस बार भी चुनाव समिति के कड़े रुख के कारण किसी भी प्रत्याशी ने सड़क पर पंडाल नहीं लगाया। हालांकि कुछ लोगों ने अपने स्तर से पूड़ी सब्जी, नाश्ता आदि के पैकेट की व्यवस्था कर समर्थकों और वोटरों के बीच वितरित किए। 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए पड़े हैं वोट
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए मतदान हुआ है। मतदान की पूरी प्रक्रिया CCTV कैमरों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 8337 वोट पड़े हैं।

  • Related Posts

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений Актуальный век определяется молниеносными изменениями в области досуга и релаксации. То, что ранее представлялось чем-то необычным, теперь трансформируется в распространенным увлечением, а…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Почему мы любим переживание влияния и фортуны

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views

    Почему людям восхищают драматические события

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Зачем мы желает пережить переживания

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Fuel Your Winning Streak Effortless Entry with freshbet login & Exclusive Rewards for Dedicated Play

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views