हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक बंद मकान से हजारों रुपए का सामान व कैश चोरी हो गया। महिला अपनी लड़की के पास गई हुई थी। पीछे से मकान में चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गांव दोंगडा जाट निवासी छोटा देवी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी के साथ 2 साल से दिल्ली में रह रही है। वह 30 नवंबर को दोंगडा जाट से दिल्ली गई थी। उसकी देवरानी सरोज देवी ने फोन करके बताया कि आपके मकान के लॉक टूटे हुए हैं। उसके बाद वह अपनी बेटी के साथ दोंगडा जाट में पहुंची।
उसने देखा कि उसके मकान के मेन गेट का लॉक ताला लगा हुआ था। लॉक खोलने के बाद मकान के अंदर जाने के बाद पता चला कि अंदर कमरों के सारे लाक टूटे हुए थे। सारा सामान बिखरा हुआ था। जब उसने सामान को चेक किया तब उसे पता चला कि घर से कैमरा रिकॉर्डर, स्पीकर, चांदी की चेन, चांदी का सिक्का और 8 हजार नगद कैश। गायब मिले जो चोरी हो गए।
उसने इसकी शिकायत पुलिस में दी कि आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएं और उसके सामान को बरामद करवाया जाएं।
–
