टेकऑफ से पहले एअर इंडिया के पायलट की तबीयत बिगड़ी:फ्लाइट 90 मिनट देरी से उड़ी, बेंगलुरु से दिल्ली जा रहा था विमान

एअर इंडिया की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट (AI2414) के पायलट की शुक्रवार को टेकऑफ से ठीक पहले तबीयत बिगड़ गई। इसके कारण विमान ने 90 मिनट देरी से उड़ान भरी। एयरलाइन ने बताया- 4 जुलाई की सुबह हमारी फ्लाइट AI2414 में मेडिकल इमरजेंसी सामने आई। अचानक तबीयत खराब होने के बाद पायलट को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। रोस्टर में बदलाव हुआ और दूसरे पायलट ने फ्लाइट उड़ाई। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘ फिलहाल पायलट की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है। हमारी प्राथमिकता पायलट और उनके परिवार की मदद करना है ताकि वे जल्द स्वस्थ हो सकें।’ फ्लाइट 03:05 बजे निर्धारित थी, 04:52 बजे रवाना हुई AI2414 फ्लाइट सुबह 03:05 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी के चलते उसे 04:52 बजे रवाना किया गया। यह फ्लाइट सुबह 07:21 बजे दिल्ली पहुंची, जो निर्धारित समय 05:55 बजे से करीब 90 मिनट देरी से थी। 12 से 20 जून के बीच AI की 80 फ्लाइट कैंसिल हुईं अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद 9 दिन में (12-20 जून) अलग-अलग वजह से एअर इंडिया की 84 उड़ानें रद्द की गई थीं। 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद एक मेडिकल हॉस्टल की इमारत से टकरा गई थी। हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 241 यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे। सिर्फ एक यात्री इस हादसे में जिंदा बचा था। इसके बाद से हर एयरपोर्ट पर विमानों की ऑपरेशनल चेकिंग को सख्त कर दिया गया है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… मंडे मेगा स्टोरी- रोजाना 274 करोड़ के घाटे में बोइंग, अहमदाबाद क्रैश से कंपनी का क्या होगा दुनियाभर में एक दशक में अलग-अलग विमान हादसों में 2,996 लोगों की मौत हुई, इनमें करीब आधे बोइंग के एयरक्राफ्ट में सवार थे। भारत में पिछले 10 साल में 2 बड़े जानलेवा प्लेन क्रैश हुए और दोनों ही विमान बोइंग कंपनी के थे। पिछले साल बोइंग के ही स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष गईं सुनीता विलियम्स महीनों फंस गई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

  • Related Posts

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений Актуальный век определяется молниеносными изменениями в области досуга и релаксации. То, что ранее представлялось чем-то необычным, теперь трансформируется в распространенным увлечением, а…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Почему мы любим переживание влияния и фортуны

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views

    Почему людям восхищают драматические события

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Зачем мы желает пережить переживания

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Fuel Your Winning Streak Effortless Entry with freshbet login & Exclusive Rewards for Dedicated Play

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views