हरियाणा में बुधवार देर रात को ग्रुप डी की भर्ती का रिजल्ट जारी किया गया। रात 10.10 बजे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन (HSSC) हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि ग्रुप D के 7596 पदों के परिणाम आज आयोग द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास ने आपको यह सफलता दिलाई है। अभ्यर्थी HSSC की वेबसाइट http://hssc.gov.in/result पर रिजल्ट देख सकते हैं। HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह की पोस्ट… सामान्य वर्ग की कटऑफ सबसे ज्यादा
इस बार सामान्य वर्ग की कटऑफ सबसे ज्यादा 74 रही। EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और BC-B वर्ग की कटऑफ 73 रही। वहीं BC-A वर्ग के लिए कट-ऑफ 71.76 रही। OSC (अन्य सामाजिक श्रेणी) की कटऑफ 68.27 और DSC (वंचित सामाजिक श्रेणी) की कटऑफ 66.83 अंक रही। खास बात यह रही कि भर्ती इतिहास में पहली बार वंचित अनुसूचित जाति (DSC) वर्ग को आरक्षण का लाभ मिला, जिससे इस समाज के करीब 600 युवाओं का चयन संभव हो सका। इसे लेकर सियासी हलकों में भी चर्चाएं तेज हैं। सरकार ने भेजी थी सिफारिश
हरियाणा सरकार ने पहले ही HSSC को ग्रुप D की 7596 पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत आयोग को कुल 7596 पदों की चयन सूची तैयार करनी थी। सरकार द्वारा SC आरक्षण को वर्गीकृत किया गया है, जिसके तहत 1209 पद वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य SC वर्गों (OSC) के लिए आरक्षित किए गए थे। सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद अब जाकर आयोग ने इन पदों पर रिजल्ट घोषित किया है।
सऊदी अरब भाग रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर फरार होना चाहता था आरोपी
उत्तर प्रदेश की एटीएस ने आजमगढ़ मंडल के अंतर्गत मऊ जिले के रहने वाले आरोपी शेख मुदस्सिर को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। शेख मुदस्सिर मऊ जिले के सराय लखंसी…