
आगर मालवा में शनिवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत एआईसीसी पर्यवेक्षक, राजस्थान से विधायक इंदिरा मीना और सपरीवेक्षक जेवीअर मेडा पहुंचे। उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी की। दावेदारों से वन टू वन चर्चा भी की। पत्रकारवार्ता में पर्यवेक्षक मीना ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आतंकवाद और सेना के नाम पर वोट लेती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी इस तरह की राजनीति नहीं की। पर्यवेक्षकों ने बताया कि कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ता ही नेता बनते हैं। जिला अध्यक्ष पद के लिए 10 कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की है। सभी दावेदारों की पूरी जानकारी ली गई है। इसका पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी को सौंपा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोप नकारे भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा देश को सशक्त बनाने का काम किया है। उन्होंने विंग कमांडर सोफिया का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने राफेल से पाकिस्तान में कार्रवाई की। सभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हें अवसर दिया गया।