नर्मदापुरम में दीपावली से पहले पुलिस जुआरियों की धरपकड़ पकड़ कर रही है। दो दिन में जिले की पुलिस ने 10 प्रकरणों में 39 जुआरियों को पकड़ा है। जिनसे 26,060 रुपए की नगद राशि जब्त की है। बनखेड़ी पुलिस ने 6 केस, पिपरिया, इटारसी और सिवनी मालवा थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई की हैं। बनखेड़ी पुलिस द्वारा जुआ फड पर बड़ी कार्रवाई कर करते हुए कुल 6 प्रकरण दर्ज किए। पहले प्रकरण में आरोपी राजेश विश्वकर्मा (27) निवासी अन्हाई, सचिन ढ़िमोले (31) निवासी बारछी, गुड्डन कहार (34) निवासी बारछी, दिनेश चौधरी (30) निवासी खैरी रंधीर उक्त चारों आरोपियों से कुल 1990 रुपए नगद जब्त किया। दूसरे प्रकरण में आरोपी गंगाराम अहिरवार (32) अभिषेक अहिरवार (25), अंकुर मेहरा (23), वीरेन्द्र अहिरवार (28) सभी निवासी ग्राम अन्हाई, तीसरे प्रकरण में अशोक अहिरवार (30), भगवानदास अहिरवार (28), चैन सिंह गुर्जर (43), राहुल विश्वकर्मा (21) सभी निवासी ग्राम अन्हाई, चौथे प्रकरण में आरोपी प्रहलाद (40), पुरुषोत्तम (40), निवासी मालहनवाडा, तीरथ राय (52) निवासी पनागर जिला नरसिंहपुर, कोमल सिंह ठाकुर, मानसिंह (42), पांचवे प्रकरण में आरोपी सुनील ठाकुर (25) 2. मनोज ठाकुर(27), हेमंत ठाकुर (27), अमोल यादव (30), अखिलेश ठाकुर (28) सभी निवासी कोठरी, छठवें प्रकरण में आरोपी राहुल वंशकार (27), जसवंत ठाकुर (50), पप्पू ठाकुर (45), तेजराम ठाकुर (30), परसराम ठाकुर (30) सभी निवासी कोठरी। थाना पिपरिया पुलिस आरोपी सुनील ठाकुर, अंकित अहिरवार, दीपक कैथवास, अमन विश्वकर्मा, सोहेल खां, राजकुमार, इरफान पठान सभी निवासी सरदार वार्ड पिपरिया को गिरफ्तार कर 3390 रुपए नगद जब्त किए। इटारसी पुलिस ने दो दर्ज कर कुनाल यादव (20) निवासी बंगाली कॉलोनी इटारसी, स्वयं यादव (20) निवासी खेड़ापति मंदिर के पीछे इटारसी, अनिकेत विश्वकर्मा (19) निवासी मातापुरा इटारसी कुल 1450 रुपए नगद, दूसरे प्रकरण में आरोपी प्रेम ठाकुर (18) वर्ष निवासी तालाब मोहल्ला खेड़ा इटारसी, राकेश यादव (18) निवासी मातपुरा खेड़ा इटारसी, सिवनी मालवा थाना पुलिस द्वारा जुआरी आरोपी वसीम खान (24) वर्ष निवासी सिवनी मालवा, रिंकू कुचबंदिया (39),सुखनंदन उर्फ मोनू धुर्वे (18), निखिल कुरेले (18) तीनों निवासी दो पीपल बाबा कॉलोनी सिवनी मालवा के कब्जे से 8300 रुपए नगद एवं 52 तास के पत्ते जब्त केस दर्ज किया। इस प्रकार तीनों अनुभागों में की 39 जुआ के आरोपियों 26,060 रुपए की राशि जब्त कर 10 प्रकरण दर्ज किए गए।
