हरियाणा के आईपीएस एडीजीपी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले ने पंजाब में भी तूल पकड़ लिया। लुधियाना में दलित समाज की अगवाई करने वाले संगठनों ने वाई पूरन कुमार को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों की गिरफ्तार न किए जाने के खिलाफ चक्का जाम करने का फैसला किया है। दलित संगठनों ने सुबह दस बजे से जालंधर बाई पास चौक में चक्का जाम करने का ऐलान किया है। संगठनों के नेताओं का कहना है कि हरियाणा सरकार आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है जिससे देशभर के दलित समाज में भारी रोष है। भावाधस के प्रमुख व पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव ने चंडीगढ़ में चक्का जाम करने की घोषणा की थी। जालंधर बाईपास की तरफ आने से करें गुरेज दलित समाज अगर अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जालंधर बाईपास चौक में चक्का जाम करता है तो सुबह दस बजे के बाद उस तरफ जाने से गुरेज करें। चक्का जाम के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ सकता है। यह हो सकते है वैकल्पिक रूट दलित संगठन अगर जालंधर बाईपास चौक और हाईवे को जाम करते हैं तो लुधियाना-जालंधर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद हो जाएगी। लुधियाना से जालंधर जाने के लिए फिरोजपुर रोड होते हुए लाडोवाल बाईपास के जरिए टोल प्लाजा के पास पहुंच सकते हैं। जालंधर बाईपास जाम होने से शहर का ट्रैफिक भी होगा अस्त-व्यस्त दलित संगठन अगर ज्यादा देर तक जालंधर बाईपास चौक जाम रखते हैं तो शहर में भी ट्रैफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त हो सकती है। काराबारा चौक, बस्ती चौक, समराला चौक, लिंक रोड, घंटाघर, ओल्ड जीटी रोड समेत शहर की कई सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाएगा। समूह दलित भाईचारा की तरफ से 15 अक्तूबर (कल) सुबह 10 बजे जालंधर बाइपास चौक जाम किया जाएगा। दलित भाइचारे की मांग है कि IPS पूरन सिंह की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। वहीं आज तक की एंकर अंजना ओमकश्यप के खिलाफ भी कल धरना दिया जाएगा। अंजना ओमकश्यप की गिरफ्तारी ना होने से दलित समाज में रोष है। अंजना ओम कश्यप पर थाना डिवीजन नंबर 4 में भगवान वाल्मीकि जी महाराज के खिलाफ अपशब्द बोलने को लेकर मामला दर्ज है।
