दरभंगा में आज 2 घंटे तक बिजली कटेगी। रैयाम फीडर से सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इस फीडर से जुड़े 37 गांवों में सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान पेड़ों की छंटाई, जर्जर तार- पोल की मरम्मती और एबी स्विच लगाया जाएगा। कनीय अभियंता कमलेश कुमार ने बताया कि शटडाउन के दौरान उपभोक्ताओं को असुविधा हो सकती है, इसलिए निर्धारित बिजली से जुड़ा कार्य निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली खिरमा, जलवारा, लहवार, छतवन, ननौरा, कोयलस्थान, भेड़याही, डलवा, बरही, पिंडारुच, कोठिया, बाजिदपुर, बग्गा, मझिगमा, पोस्तापुर, केवटी, पैगम्बरपुर, दिघियार, लदारी, बंसारा पचाढी, सरजापुर, नयागांव, रैयाम और रजौरा।
