अंबेडकरनगर के एक निवासी ने अकबरपुर तहसील में तैनात सब रजिस्ट्रार अभिषेक कुमार सिंह के गाजियाबाद कार्यकाल से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है। यह जानकारी जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत एक आरटीआई आवेदन के माध्यम से मांगी गई है। इस सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया है। अंबेडकरनगर निवासी राजेश कुमार सिंह ने सब रजिस्ट्रार अभिषेक कुमार सिंह के पिछले कार्यकाल को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने यह आरटीआई आवेदन सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं जन सूचना अधिकारी गाजियाबाद को संबोधित किया है। राजेश सिंह ने अपने आवेदन में पूछा है कि अभिषेक कुमार सिंह ने गाजियाबाद की तहसील लोनी में उप निबंधक के रूप में किस तारीख से किस तारीख तक कार्य किया। इसके साथ ही, उनके कार्यकाल के दौरान उनके खिलाफ की गई सभी शिकायतों की छायाप्रति और उन पर की गई जांच रिपोर्ट की आख्या भी उपलब्ध कराने की मांग की गई है। आरोपों को रजिस्ट्रार ने बेबुनियाद बताया इसके अतिरिक्त, आरटीआई में यह भी मांग की गई है कि अभिषेक सिंह के कार्यकाल में तहसील लोनी में स्टांप शुल्क में कमी या अनियमितता से जुड़े सभी मामलों की प्रतियां दी जाएं। इन मामलों में वे भी शामिल हैं जो अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी या ऑडिट टीम द्वारा पकड़े गए थे। यदि अभिषेक सिंह से संबंधित किसी प्रत्यक्ष स्टांप चोरी या वित्तीय अनियमितता का मामला दर्ज हुआ है, तो उसकी भी जानकारी मांगी गई है। बता दे कि राजेश सिंह ने इस आरटीआई के माध्यम से रजिस्ट्री कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। शिकायतकर्ता मैं इसके पहले कई मामलों को उठाकर सब रजिस्टार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है। हालांकि सभी आरोपों को रजिस्ट्रार ने बेबुनियाद बताया है।
