भोजपुरी सिंगर, एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद काफी दिनों से सुर्खियों में है। इस बीच ज्योति सिंह ने करवा चौथ पर अकेले पूजा करते एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है — मेरी जैसी अभागन कोई और न बने।। सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।’ 39 सेकेंड के वीडियो के बैकग्राउंड में पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी गाना बज रहा है। जिसके बोल हैं- पल-पल पहाड़ नियन लागे समइया, जियरा रहेला ए पिया तोहरा बिना हमर जिंदगी उदास। चांद का दीदार कर खुद पानी पीकर तोड़ा व्रत ज्योति सिंह वीडियो में पूरे विधि-विधान और आस्था के साथ करवा चौथ मनाती दिख रही हैं। लाल जोड़े में सजी-संवरी पूजा की थाली के साथ नजर आ रही हैं। उनके एक हाथ में पूजा की थाली और दूसरे हाथ में चलनी दिख रहा है, जिसमें जलता हुआ दीया रखा हुआ है। वे चांद को चलनी से देखती हैं, इसके बाद खुद जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती दिख रही हैं। प्रशांत किशोर से की थी मुलाकात शुक्रवार को ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से मुलाकात की। जनसुराज के ऑफिस में बंद कमरे में दोनों के बीच करीब 20 मिनट बातचीत हुई। मुलाकात के बाद ज्योति सिंह ने कहा, ‘यहां पर मैं चुनाव लड़ने के लिए या टिकट के लिए नहीं आई हूं। मेरे साथ जो अन्याय हुआ है वह किसी और महिला के साथ ना हो। मैं उन तमाम महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जिनके साथ यह अन्याय हो रहा है। बस इसलिए मैं प्रशांत किशोर से मिलने आई हूं। यहां पर चुनाव को लेकर या टिकट को लेकर कोई बात नहीं हुई है।’ ज्योति सिंह से मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा- ‘ज्योति सिंह यहां बिहार की महिला के तौर पर आई हैं। इनकी बातों को हम लोगों ने सुना है। सबसे पहले तो इन्होंने चुनाव लड़ने की कोई बात नहीं की है। ‘ ‘उन्होंने बस अपनी यह बात रखी है कि इनके साथ बहुत बड़ा अन्याय हो रहा है, उसमें ये चाहती हैं कि उन्हें जनसुराज से मदद मिले। पवन सिंह भी हमारे मित्र हैं, यह उनका पारिवारिक मामला है और इसमें हम कुछ नहीं कह सकते हैं। ‘ पति के नाम के साथ दी थी करवा चौथ की बधाई करवा चौथ के दिन सुबह भी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा किया जिसमें वो हाथ जोड़े खड़ी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा – ‘सभी माताओं एवं बहनों को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं!!’
पूरे विवाद के बावजूद ज्योति सिंह ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें ज्योति के नाम के बाद पवन सिंह का नाम भी लिखा हुआ है। पवन सिंह और पत्नी ज्योति के बीच का पूरा विवाद जानिए 5 अक्टूबर को भोजपुरी स्टार पवन सिंह के लखनऊ वाले फ्लैट पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह मिलने पहुंची। दोनों के बीच डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद पवन सिंह चले गए, जबकि ज्योति वहीं रहीं। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची, जिस पर जमकर हंगामा हुआ। ज्योति ने एक वीडियो बनाया, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती नजर आईं। इसमें ज्योति ने कहा… ‘नमस्कार, मैं हूं ज्योति सिंह और मैं आ चुकी हूं लखनऊ में पवन सिंह के घर पर। पवन जी ने हमारे लिए पुलिस थाने में FIR की है और मुझे लेने के लिए पुलिस आई हैं। मैं इतना परेशान हो चुकी हूं कि जहर खाकर मर जाऊंगी। अब इस घर से मेरी लाश ही निकलेगी। मैं आप लोगों के कहने पर यहां आई थी। आपने कहा था- भाभी आप जाइए, हम लोग देखेंगे कि आपको घर से कौन निकालता हैं? अब आप फैसला करिए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा। आप ही बताइए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा?’ इससे पहले 3 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर ज्योति ने लिखा था, ‘मैं लखनऊ आ रही हूं, आपसे मिलने का इंतजार करूंगी।’ ज्योति ने पवन सिंह पर क्या आरोप लगाए हैं? 5 अक्टूबर को ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर 2 नए और बड़े आरोप लगाए… 1. चुनाव में दूसरी महिला के साथ होटल में रहते थे ज्योति ने कहा कि लोग पूछते हैं कि हमने जब लोकसभा चुनाव में साथ प्रचार किया तो अलग क्यों हो गई। आज मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि पवन सिंह ने मुझे चुनाव के समय इस्तेमाल किया। मैंने उन्हें चुनाव में मदद की, प्रचार किया और उसी समय वो दूसरी महिला के साथ होटल में जाते थे। इसे कोई भी शरीफ महिला बर्दाश्त नहीं करेगी। इसलिए मैं वहां से चली गई। 2. मुझे डिटेन और प्रताड़ित किया जा रहा है ज्योति ने कहा, ‘मुझे घर में क्यों नहीं रख रहे हैं? आज जब मैं अपने पति के घर आई हूं तो मुझे डिटेन किया जा रहा है। प्रताड़ित किया जा रहा है। क्या ऐसे ही पावर स्टार पवन सिंह समाज का कल्याण करेंगे? महिला का उद्धार करेंगे? जो अपनी पत्नी के साथ न्याय नहीं कर सकता, वो समाज के साथ क्या न्याय करेगा?’ पवन सिंह का इस पूरे मामले पर क्या कहा जवाबः 6 अक्टूबर की रात पवन सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट लिखा- मैं अपने जीवन में एक ही बात जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं आप सब की भावना को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनकी बदौलत यहां तक पहुंचा हूं।’ उन्होंने ज्योति को लेकर 3 बातें कही… पहली- क्या यह सच नहीं है कि कल सुबह आप मेरी सोसाइटी में आईं तो मैंने ससम्मान आपको अपने घर पर बुलाया और करीब 1:30 घंटे हम लोगों की बात हुई? दूसरी- आपकी बस एक ही रट है कि मुझे चुनाव लड़वाइए कैसे भी, जो कि मेरे बस का नहीं है? तीसरी- समाज में भ्रम फैलाया गया कि मैंने पुलिस बुलाई, जबकि सच्चाई है कि पुलिस सुबह से वहां इसलिए थी, ताकि जो भी हो उनकी उपस्थिति में हो। कहीं भी आपके साथ आए लोग या कोई और कोई अनहोनी ना करें। वहीं, 8 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पवन सिंह ने कहा, ‘फैमिली की जो भी बात होती है कमरे में होती है कैमरे पर नहीं। मैं ये कहना चाहता हूं ज्योति जी ये अपनापन चुनाव से 6 या 4 महीने पहले क्यों नहीं दिखा। ये चुनाव से 1 महीने पहले ही क्यों दिखा। विधायक बनने के लिए आप कितना गिर सकती हो ‘ एक्टर ने कहा, ‘मुझे गाड़ी में फोन आया कि घर पर ऐसे-ऐसे हो गया है। मैंने ज्योति का ड्रामा लाइव भी देखा। मैंने धनंजय से कहा कि देख लेना मैडम को कोई दिक्कत ना हो। मैं रातभर गाड़ी में सोता रहा। मैडम जब जाने लगीं तो धनंजय उन्हें छोड़ने गए।’ पवन और ज्योति की शादी कब हुई और दोनों के बीच विवाद कब से है? ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई। ———————————- भास्कर एक्सक्लूसिव- ‘ज्योति सिंह को झूठ बोलकर लोकसभा चुनाव में साथ रखा’:वकील बोले- फोटो के लिए सिंदूर डाला; तलाक केस खत्म करने का कहकर साथ ले गए ‘लोकसभा चुनाव के समय पवन सिंह झूठ बोलकर, अपने साथ रखने का झांसा देकर ज्योति सिंह को अपने साथ लेकर गए थे, उनकी मांग में दिखावे के लिए सिंदूर भी डाला था। पवन सिंह दरअसल तलाक के केस को खत्म करना चाहते थे’। ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने दैनिक भास्कर से ये बातें कही है। पूरी खबर पढ़ें
