धमतरी | पोटियाडीह निवासी नम्रता पिता सुदर्शन साहू ने जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। पीजी कॉलेज धमतरी की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नम्रता ने किक बॉक्सिंग जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तीसरा स्थान पाकर मेडल हासिल की। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा नम्रता जैसी प्रतिभाएं क्षेत्र की गौरव हैं, जिन्होंने मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की। युवा वर्ग को उनसे प्रेरणा लेकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। नम्रता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रशिक्षक और कॉलेज परिवार को दिया है।
