भास्कर न्यूज | धमतरी सेलून व्यवसाय को संरक्षित करने सहित 5 सामाजिक मांगों को लेकर मंगलवार को सर्व सेन समाज के नेतृत्व में सेलून व्यवसाय कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम के नाम कलेक्टर अबिनाश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। छत्तीसगढ़ प्रांत नाई सेन समाज एवं प्रदेश सेलून संघ द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय एवं निर्देश पर 7 अक्टूबर को सेन समाज मुख्यमंत्री के नाम प्रत्येक जिलों में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। सर्व सेन समाज जिला धमतरी के नेतृत्व में सेन समाज अपने हितों की रक्षा, पहचान और सम्मान कायम रखने अपनी पारंपरिक व्यवसाय सेलून व्यवसाय को संरक्षित रखने, सेलून की आड़ में चल रहे स्पा सेंटरों में हो रहे अनैतिक कार्यों की जांच कर उसे बंद करने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। केश शिल्पी कल्याण बोर्ड से सेन (नाई) समाज को आज पर्यंत कोई वास्तविक लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। इस संबंध में विशेष पहल कर योजनाओं का लाभ सीधे समाज को दिलाने की मांग की। शासन द्वारा सेलून कार्य के लिए जारी शासकीय नौकरी ट्रेड मेन एवं अन्य विज्ञापित पदों पर सेन समाज को प्राथमिकता दी जाए। सेन समाज के आराध्य संत शिरोमणी सेनजी महाराज की जयंती के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन देने सर्व सेन समाज रायपुर संभाग अध्यक्ष खिलावन श्रीवास, धमतरी जिलाध्यक्ष धनसिंह सेन, संरक्षक मोहित सेन, उपाध्यक्ष लाला राम भारद्वाज, सचिव भगवानी राम शांडिल्य, कोषाध्यक्ष रविकुमार कौशल, प्रांत उपाध्यक्ष सेलून संघ कमलनारायण शांडिल्य, संगठन मंत्री रामकुमार सेन, मोती सेन, टेमन भारद्वाज, गोविंदा सेन, आनंद शांडिल्य, टिकेंद्र सेन, यगेश सेन, शेष नारायण भारद्वाज, दीपक सेन, शिवराम सेन, शिवकुमार शांडिल्य, ललित शांडिल्य, टोमन भारद्वाज, लोकेश सेन, गोलू सेन, डोमार सेन, ओमप्रकाश सेन, मुरली सेन, रूपेश सेन, देवी प्रसाद सेन, पंचराम सेन, धर्मेंद्र सेन, राजाराम सेन, मनोज सेन, भूपेंद्र सेन शामिल हुए।
