मांग में सिंदूर नहीं भर सका…गर्लफ्रेंड के साथ जहर खाया:लड़के की मौत, लड़की होश में आते ही चिल्लाई- मैं जीना नहीं चाहती…

प्रयागराज में ITI स्टूडेंट और उसकी गर्लफ्रेंड ने जहर खा लिया। स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि लड़की को डॉक्टर ने बचा लिया है। दोनों 30 सितंबर को घर छोड़कर भागे थे। 2 अक्टूबर को लड़के के खिलाफ FIR दर्ज हुई। 3 अक्टूबर को दोनों प्रयागराज में एक पेट्रोल पंप के पास तड़पते हुए मिले। दोनों के परिवारों से बात करके समझ आया कि सुसाइड अटेम्ट से पहले दोनों लड़की के घर से करीब 7 km दूर एक मंदिर में गए थे। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर ऐन मौके पर पुलिस आने की सुगबुगाहट से उन्हें भागना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मौत का रास्ता चुन लिया। 4 अक्टूबर को पोस्टमॉर्टम के बाद लड़के की बॉडी परिवार के सुपुर्द कर दी गई है। वहीं लड़की खतरे से बाहर बताई जा रही है। होश में आते ही वह चिल्लाई- मैं जीना नहीं चाहती हूं। ITI स्टूडेंट की मां ने आरोप लगाया है- मेरे बेटे ने सुसाइड नहीं किया। उसको जहर देकर मारा गया है। मगर पुलिस हमें ही धमका रही है। पढ़िए रिपोर्ट… कैसे लव अफेयर हुआ, ये जानिए 15 जून : पहले एक-दूसरे को देखा, यहीं से बातचीत शुरू हुई
प्रयागराज के सराय ममरेज इलाके में एक गांव मवैया हिंदवानी पड़ता है। यहां ITI स्टूडेंट शिवम मौर्य (22) रहता है। उसके पिता मुंबई में जॉब करते हैं। शिवम के गांव के बॉर्डर पर दूसरा गांव पूरे लुटई पड़ता है। ये शिवम के गांव से 1km दूर है। यही पर शिल्पा (बदला हुआ नाम) आती थी। यहां उसका ननिहाल पक्ष का परिवार रहता है। लड़की का परिवार फूलपुर के कासिया गांव का है। 3 साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद अक्सर वह ननिहाल आती-जाती थी। शिवम भी पूरे लुटई गांव के पास के बाजार में जाया करता था। यहीं से करीब 3 महीने पहले 15 जून को दोनों का परिचय हुआ। दोस्ती होने के बाद दोनों के बीच मोबाइल पर लंबी-लंबी बात होती रही। दोनों ने तय किया कि जिंदगी साथ जिएंगे। 15 दिन पहले लव स्टोरी में आया यूटर्न
मगर 15 दिन पहले इस लव स्टोरी में एक यूटर्न आ गया। जब रात में मोबाइल पर बात करते हुए शिल्पा को उसकी मां ने देख लिया। शिल्पा ने भी शिवम के बारे में अपने परिवार को बता दिया। मां ने डांटते हुए कहा- तुम्हारे पापा पहले ही चले गए, अब क्या तुम ऐसा करोगी, हम समाज में क्या मुंह दिखाएंगे? यहां से शिल्पा पर पाबंदियों का सिलसिला शुरू हुआ। उसको घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद शिल्पा ने अपनी एक स्कूल की दोस्त की मदद से शिवम तक मैसेज पहुंचाया। 30 सितंबर: अचानक गायब हो गई शिल्पा 5 दिन पहले शिल्पा अपनी नानी के घर आई थी। 30 सितंबर को वह घर से बिना कुछ बताए निकल गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, आसपास में लोगों से पूछा। मगर कुछ पता नहीं चला। आखिरकार 2 अक्टूबर को शिल्पा की मां ने सरायममरेज थाने में शिवम के खिलाफ FIR दर्ज कराई। अब पुलिस ने दोनों की तस्वीरों को जिले के थानों में भेजकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। 3 अक्टूबर: मंदिर में शादी करने पहुंचे, पुलिस रेड का हल्ला मचा घर से भागने के बाद दोनों कहां-कहां रहे? ये जानने के लिए पुलिस लड़की के पूरी तरह से होश में आने का इंतजार कर रही है। मगर, परिवार के लोगों से जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक, 3 अक्टूबर की दोपहर दोनों कुंडौरा महादेव मंदिर पहुंचे थे, ये उसके ननिहाल से सिर्फ 7km दूर है। पुजारी के मुताबिक, दोनों शादी करने के लिए वहां पहुंचे थे। मगर इसी बीच हल्ला मच गया कि पुलिस आ रही है, फिर दोनों वहां कुछ देर भी नहीं ठहरे। दोनों भाग निकले। इसके 3 घंटे बाद हरिहरपुर मर्रो पेट्रोल पंप के पास सड़क पर दोनों बेसुध मिले। देखने वालों ने बताया कि दोनों यहां कुछ देर तक खड़े रहे। फिर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर उन्होंने कुछ खा लिया। कुछ देर में वह तड़पते हुए जमीन पर गिर पड़े। लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर ने चेकअप के बाद बताया कि शिवम की सांस थम चुकी है। जबकि शिल्पा की सांस चल रही थी। उसका ट्रीटमेंट शुरू किया गया। फिर सीरियस कंडीशन देखते हुए SRN अस्पताल रेफर कर दिया गया। 4 अक्टूबर को शिवम के परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। दैनिक भास्कर टीम ने बातचीत का प्रयास किया। मगर वो काफी गुस्से में थे। कैमरे पर बात करने से साफ इनकार कर दिया। एक रिश्तेदार ने बताया- हम मौर्य बिरादरी के हैं, लड़की दलित समुदाय की है। ये भी एक कारण था कि दोनों की शादी को परिवार तैयार नहीं था। दूसरा कारण ये भी था कि शिवम ITI स्टूडेंट था। वो कहीं जॉब नहीं करता था। लड़की भी 17 साल की थी। तो ये शादी तो वैसे भी नहीं हो सकती थी। शिवम की मां की बात मेरे बेटे ने सुसाइड नहीं किया, उसको मार दिया गया
शिवम की मां सुलेखा ने आरोप लगाए- मेरे बेटे ने खुद जहर नहीं खाया, बल्कि उसे जबरन जहर खिलाकर मारा गया है। उन्होंने दावा किया कि शिल्पा को उनका बेटा जानता तक नहीं था। उसके लापता होने के बाद पुलिस ने मेरे परिवार को डराया-धमकाया और जेल भेजने की धमकी दी, इससे हम लोग डरकर घर छोड़कर चले गए थे। अस्पताल में पुलिस का पहरा
उधर अस्पताल में भर्ती शिल्पा की हालत दूसरे दिन खतरे से बाहर बताई गई। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत में थोड़ा सुधार है। अस्पताल में लड़की के साथ उसकी मां मौजूद थी। मगर वहां कैमरा से वीडियो बनाने की मनाही थी। युवक की मां के आरोपों को लेकर थानाध्यक्ष सरायममरेज सुनील कुमार मिश्रा का कहना है- हमें इस संबंध में जानकारी नहीं है। न ही कोई शिकायत मिली है। पुलिस पर डराने धमकाने का आरोप गलत है।
——————————-
ये भी पढ़ें :
प्रयागराज में बच्चे की मौत पर हंगामा, चक्काजाम, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े प्रयागराज के एक प्राइवेट क्लिनिक में इलाज के दौरान 1 साल के मासूम की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने शव को सड़क पर चक्का जाम करते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान पूरा रीवा रोड जाम हो गया। दोनों तरफ के रास्ते बंद कर दिए गए। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने घरवालों और स्थानीय भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। मामला नैनी के चाका ब्लॉक का है। पढ़िए पूरी खबर…

  • Related Posts

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений Актуальный век определяется молниеносными изменениями в области досуга и релаксации. То, что ранее представлялось чем-то необычным, теперь трансформируется в распространенным увлечением, а…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Как электронный пространство меняет представление об досуге

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Как веяния влияют на создание современные виды развлечений

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Почему мы любим переживание влияния и фортуны

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views

    Почему людям восхищают драматические события

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Зачем мы желает пережить переживания

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 2 views

    Fuel Your Winning Streak Effortless Entry with freshbet login & Exclusive Rewards for Dedicated Play

    • By admlnlx
    • November 21, 2025
    • 3 views