भास्कर न्यूज | जालंधर लायंस क्लब जालंधर सेवक की ओर से प्रधान रंजना शर्मा की अध्यक्षता में गुरुद्वारा आदर्श नगर के सहयोग से फ्री शुगर चेक अप कैंप चेरीटेबल डिस्पेंसरी में लगाया गया। इसमें 75 के करीब लोगों की शुगर की जांच की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद हरजिंदर लाडा ने अपने संबोधन मे कहा कि लायंस क्लब सेवक जरूरतमंद लोगों की सेवा करके बहुत अच्छे कार्य कर रही है। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, परमजीत सिंह, डॉ. राकेश शर्मा, गुरचरन सिंह टक्कर, जोगिंदर सिंह जुनेजा, आकाशदीप सिंह व डॉ. मकड़, डॉ. अर्श दीपव डिस्पेंसरी के स्टाफ ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
