इंदौर में रविवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। ये यात्रा भगत सिंह की जयंती के अवसर पर निकाली जाएगी। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्टूडेंट्स सड़क पर उतरेंगे और तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। ये यात्रा विभिन्न रास्तों से होकर गुजरेंगी। राधे जाट ने बताया कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के मौके पर एक विशाल तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है। यात्रा राधाकृष्णा गार्डन के पीछे आईटी पार्क से भगत सिंह प्रतिमा, राजमोहल्ला तक निकाली जाएगी। इसमें बड़ी की संख्या में स्टूडेंट्स शामिल होंगे। यात्रा की शुरुआत सुबह होगी और दोपहर में 2 बजे माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन होगा। यात्रा आईटी पार्क से भंवरकुआं चौराहा होते हुए टावर चौराहे से होते हुए कलेक्टर चौराहा, गंगवाल बस स्टैंड से भगत सिंह प्रतिमा राजमोहल्ला पर समाप्त होगी।
