मप्र की लगभग सभी सड़कें इस बारिश में बुरी तरह खराब हो गई हैं। कई जगह तो सड़क के लंबे पेंच गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। हाल यह है कि एक गड्ढे से बचाते हैं तो वाहन दूसरे गड्ढे में चला जाता है।
विभागों ने बीच बारिश में मेंटनेंस किया, लेकिन वो 15 दिन में ही उखड़ गया। अब एक बार फिर पूरे प्रदेश में एक साथ इन सड़कों के मेंटनेंस के लिए अभियान चलाया जाएगा। मेंटनेंस के बाद यदि सड़क दोबारा उखड़ी तो उसके इलाके के इंजीनियर की जिम्मेदार की होगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग की तरफ से पीडब्ल्यूडी और मप्र सड़क विकास निगम को आदेश करके निर्देश दिए गए हैं कि 26 से 28 सितंबर तक सभी सड़कों और पुलों में मेंटनेंस वाली जगह को चिन्हित करके रिपोर्ट तैयार करें। इसके बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच इनका मेंटेनेंस करें। जानकारी के अनुसार मप्र में ऐसी करीब 10 हजार किमी सड़कें हैं, जो खराब हो गई हैं । बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग की सड़कों पर करीब 200 करोड़ रुपए केवल मेंटनेंस पर खर्च करने की तैयारी है। आरडीसी की करीब 3 हजार किमी सड़क हैं। भोपाल बायपास की हालत खराब मेंटनेंस में देरी के चलते भोपाल बायपास पूरी तरह उखड़ चुका है। दो बार पुराने ठेकेदार को मेंटनेंस के लिए बोलने के बाद भी इसका काम नहीं हुआ। इसके बाद पुराने ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करके दोबारा नए सिरे से इसके लिए टेंडर करना पड़ा, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। इस बायपास में 11 मील से लेकर भौरी-इंदौर जोड़ तक हालत खराब है। रोड के चौकोर हिस्से को काटकर होगा मेंटेनेंस मप्र की सड़कों में मेंटनेंस के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इसके अनुसार किसी भी पॉट हॉल्स (गड्ढे) को सीधे भरने का काम नहीं करना है, बल्कि उसे पहले चौकोर हिस्से में काटना और फिर डामर से समान ऊंचाई देना है। यदि एक ही स्थान पर अधिक गड्ढे हैं तो उसे एक ही पेंच में जोड़कर पूरे हिस्से को तैयार करना है। पेंच वर्क के लिए जो सरफेस तैयार करके इसमें 7 से 8 एमएम का अधिक लूज मटेरियल भरकर स्प्रेड किया जाएगा।
Как электронный пространство меняет представление об досуге
Как электронный пространство меняет представление об досуге Актуальная период компьютеризации радикально модифицирует общественное представление восстановления и времяпрепровождения. То, что только несколько лет ранее представляло полное отрыв от будничных активностей, сегодня…
