अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में शांति, एकता और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में प्रो. अमित कोट्स ने हिस्सा लिया और विद्यार्थियों को 2025 की थीम ‘अब शांति भरी दुनिया के लिए प्रयास करें’ पर विचार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, कार्टून ड्राइंग और कोलाज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
