मुड़ागांव(कोरासी)| शासकीय कन्या हाईस्कूल, प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला परसदाखुर्द के विद्यार्थियों ने शनिवार को गांव में जागरूकता रैली निकाली। बच्चों ने शौचालय उपयोग, कचरा प्रबंधन और जल संरक्षण को लेकर नारे लगाए और गली-गली भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। रैली में गणमान्य नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही। इस दौरान प्राचार्य प्रवीण कामत, उपसरपंच ओमप्रकाश पटेल, भूखन पटेल, अरुण पटेल, राधे यादव, शिक्षक उत्तम कुमार कुर्रे, स्वाति वर्मा परमार, सविता दीवान, सुनीता ध्रुव, देवराज दीवान, नम्रता निषाद, भूमिसूता भोई, प्रेमलाल सिन्हा, भारत दीवान, देवलाल ध्रुव, राधिका दीवान, कर्मचारी परमेश्वरी यादव, घनश्याम ठाकुर, टमन निर्मलकर, मिथुन नेताम आदि मौजूद रहे।
