सिरको| ग्राम सिरको में इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। 17 सितंबर को विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 18 सितंबर को नाट्य मंच जेवरा गम्मत का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों ने देर रात तक रात्रि जागरण कर धार्मिक उत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन 19 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विसर्जन के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से सहयोग दिया और मिस्त्री संघ ने प्रेरणादायक संदेश देकर भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान पूरे ग्राम में धार्मिक आस्था और सामूहिक एकजुटता का अद्भुत दृश्य देखने मिला।
