भास्कर न्यूज| टिटिलागढ़ रक्तदान बना उत्सव, रिकॉर्ड 1404 यूनिट रक्त संग्रह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर टिटिलागढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर में एक रिकॉर्ड बना है। टिटिलागढ़ विधायक नवीन जैन के प्रयास और अपील से 1404 पुरुषों और महिलाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे कार्यक्रम चला। इस शिविर का उद्घाटन विधायक नवीन जैन ने किया। सम्मानित अतिथि में म्यूंसिपैलिटी चेयरमैन ममता जैन, उपजिल्लापाल पद्मानव सामंतराय,पौर परिषद के अधिकारी चंदन सतपति शामिल थे। सभी रक्तदाता को विधायक सर्टिफिकेट और उपढ़ोकन देकर सम्मान करते हुए शर्ल्फ़ी लिया था । प्रधानमंत्री के जन्म दिवस इतनी बड़ी उपलब्धि के लिए ओडिशा सरकार के मुख्यमंत्री ने िवस के प्रकोष्ठ में विधायक नवीन जैन का तारीफ़ करते हुए उनका सम्मान किया। इस मौके डॉक्टर प्रदीप नायक, ओंकार होता, असित महंती,प्रशांत त्रिपाठी, गजेंद्र राउत,कल्याण बोस, शुभ्रांसु दास,प्रदीप साहू, लिंगराज साहू, अब्बास ख़ान, अंकुर अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, राजेश खुलानिया, पिलकी राव, दीपक सम्मादर मौजूद थे।
