राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से शुक्रवार से शुरू चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह नजर आया। सुबह से ही बाड़मेर के 19 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई। शुक्रवार को आयोजित परीक्षा के दौरान प्रथम पारी में 88.24% एवं द्वितीय पारी 90.17% अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। दोनों पारियों में कुल 89.20% अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और परीक्षा की माकूल व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा महिला पुलिस तैनात की गई। इसके साथ ही अभ्यर्थी भी परीक्षा के नियमों की पालना करते हुए दिखाई दिए। पुलिस के उड़न दस्ता दल ने सभी परीक्षा केंद्रों की जांच की। अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत ने बताया कि प्रथम पारी में 5016 में से 4426 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 590 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह द्वितीय पारी 5016 में से 4523 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 493 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। ऐसे में दोनों पारियों में कुल 1083 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। 21 सितंबर तक प्रतिदिन दो पारियों में परीक्षा होगी। सोशल मीडिया पर पेपर का एनालिसिस करने पर लगाई रोक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के दौरान 19 से 21 सितंबर तक सोशल मीडिया पर पेपर के एनालिसिस पर रोक है। पेपर के बाद कोचिंग संचालक, टीचर या फिर कोई अन्य व्यक्ति पेपर को लेकर सोशल मीडिया पर एनालिसिस या चर्चा नहीं कर सकेगा। परीक्षा के दौरान नकल एवं अवांछनीय एक्टिविटी की रोकथाम के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से माकूल इंतजाम किए। एग्जाम सेंटर पर पर्यवेक्षकों के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा। अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए रोडवेज की फ्री सेवा रोडवेज ने निशुल्क रोडवेज बसों की सुविधा शुरू की गई है। बाड़मेर से जैसलमेर, बाड़मेर से जोधपुर, बालोतरा से जोधपुर के लिए भी बसों की सुविधा शुरू की है। बाड़मेर से जोधपुर के लिए 63 बसों का संचालन किया गया। जैसलमेर के लिए 8 बसों का संचालन किया तथा बाड़मेर से चौहटन में संचालित बसों द्वारा 32 चक्कर लगाए गए। रोडवेज सुबह 4 बजे से अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा का संचालन किया। चांदी के कड़े कटवाने में देरी से नो एंट्री, शर्ट की लंबी आस्तीनें भी काटी
