भास्कर न्यूज | मधेपुर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के 75 वें अवतरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों के बीच, फल, मिठाइयां और बिस्किट बांटी। मधेपुर मध्य मंडल के महामंत्री सह प्रसाद पंचायत के उपमुखिया प्रदीप कुमार महतो ने स्कूली बच्चों के साथ प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की। मौके पर प्रदीप कुमार महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अधिक परिश्रम से देश को नई उर्जा दी है। उन्होंने विश्व स्तर पर भारत की क्षमता और सम्मान को बढ़ाया है। गरीबों की कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है। दूसरी ओर भाजपा नगर निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता बाथ गांव निवासी हरेराम मंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर गरीब बच्चों के बीच फल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान मिली है। मोदी ने समाज के हर वर्ग की प्रगति के लक्ष्य के साथ आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण के लिए कई परिवर्तनकारी कदम उठाए हैं। हरेराम मंडल ने मोदी जी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की है। जिला महामंत्री दीपक कुमार झा, उत्तरी मंडल अध्यक्ष नर्मदेश्वर पासवान, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष जयशंकर यादव ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया।
