मधुबनी | बाबूबरही विधानसभा अंतर्गत परवतिया टोल में लंबे समय से चला आ रहा अतिक्रमण का मामला आखिरकार सुलझ गया। ग्रामीणों की कई वर्षों की मांग और संघर्ष के बाद अब जाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। स्थानीय लोगों ने इस सफलता का श्रेय समाजसेवी मनोज झा को दिया है, जिनके निरंतर प्रयास, प्रशासन से संवाद और जनसमर्थन ने इस मुहिम को सफल बनाया। मनोज झा ने न सिर्फ़ अधिकारियों से मिलकर मामले को उठाया, बल्कि ग्रामीणों को एकजुट कर कानूनी तरीके से अहम भूमिका निभाई। अतिक्रमण हटने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि अब वे स्वतंत्र रूप से अपने जमीन पर आ जा सकेंगे । यह कार्रवाई न सिर्फ़ न्याय की जीत है, बल्कि जनसंघर्ष और समाजसेवा के सहयोग से संभव हुई बड़ी सफलता भी है।
