भारत सरकार के परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत बास्केट का चॉइस का विस्तारित करते हुए जिले में एक नई पहल की गई। इसके तहत जिले में एमपीए सब- कुटेनियस इंजेक्शन सेवा की शुरुआत की गई है। यह गर्भनिरोधक का आधुनिक सुरक्षित और दीर्घकालिक अस्थाई साधन है। महिलाएं इसे आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिले के 30 स्टाफ नर्स एवं एएनएम को एक दिवसीय प्रशिक्षण शहर के एक निजी होटल में दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य स्वास्थ्य समिति के परिवार नियोजन कार्यक्रम के डिप्टी डायरेक्टर निशांत कुमार ने किया। प्रशिक्षक डॉ सुमन व डॉ भावना गुरुंग ने बताया कि यह इंजेक्शन 3 महीने तक गर्भधारण से रोकने में सक्षम है एवं पूरी तरह से सुरक्षित है। विशेषज्ञ चिकित्सक भावना ने लाभार्थियों को इंजेक्शन के उपयोग, लाभ, परामर्श प्रक्रिया और लाभार्थियों से संवाद के व्यावहारिक पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया इंजेक्शन लेने वाली महिलाओं को 100 रु.और उन्हें प्रेरित करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को भी 100 रु. के प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। डॉ सुमन ने बताया एमपीए -सबकुटेनियस इंजेक्शन एक आधुनिक गर्भनिरोधक है, इसे मांसपेशियों और त्वचा के बीच लगाया जाता है।
