जयपुर | सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 200 रुपए प्रति दस ग्राम नरम हो गया। चांदी में 400 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी सोना 3,703.90 डॉलर तथा नवंबर डिलीवरी चांदी 42.885 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। बीकानेर के भाव: स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना के भाव में कमी आई। चांदी के भाव में तेजी आई। सोना जेवराती (10 ग्राम) 106700 व सोना बिठुर (10 ग्राम) 113200 रहा। चांदी 999 (किलो) 132400 रुपए किलो बिकी। इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से लगती है।
