मेदिनीनगर | साहित्य समाज चौक स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में रविवार को कार्यकारिणी सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें पूर्व अध्यक्ष स्व ध्रुव नारायण सिंह और पूर्व सचिव स्व शिवनाथ अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में डॉ. नारायण चंद्र अग्रवाल ने अपने विचार रखे। पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और आजीवन ट्रस्टी नवल तुलस्यान की उपस्थिति में इस वर्ष श्री राम चरित्र नवग्रह पारायण मानस पाठ व प्रवचन कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इंजीनियर भारत सिंह को अध्यक्ष और कृष्ण मोहन पांडेय को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मनीष भिवानिया सचिव और रवि शंकर उपाध्याय कोषाध्यक्ष बनाए गए। बसंत जायसवाल को संयुक्त सचिव, पीयूष तुलस्यान और बलिराम शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। अरविंद सांवरिया को सह सचिव, शक्ति सुमन को प्रवक्ता और प्रिय रंजन पाठक को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी निवेदन अग्रवाल को सौंपी गई। कार्यक्रम में अजय तिवारी, बिट्टू पाठक, प्रमोद अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, वीरेंद्र प्रसाद, बृजेश गुप्ता मंदिर के पुजारी अंजनी पाठक और संतोष आदि थे। बारियातू | दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सोमवार को होगी। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर सोमवार को थाना परिसर में अपराह्न 2 बजे से बैठक रखी गई है।
