आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के कछरा गांव में बाइक चोरी कर भाग रहे बाइक चोर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और मौके पर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणो ने चोर को पुलिस को सौंप दिया। कछरा गांव के रहने वाले जयप्रकाश पासवान के घर के बाहर रात के समय दरवाजे पर खड़ी बाइक को चोर लेकर भाग रहा था। जिसको परिवार के साथ ग्रामीणों ने देख लिया और शोर मचा दिया। गांव के लोगों ने बाइक चोर को पकड़कर पिटाई कर दी जिसका लोगों ने वीडियो भी बनाया है। ग्रामीणों ने बनाया पिटाई का वीडियो ग्रामीणो द्वारा पिटाई का वीडियो इन्टरनेट मिडिया पर वायरल किया जा रहा है। ग्रामीणो के अनुसार चोर का नाम अश्वनी कुमार दूबे पुत्र अशोक कुमार दूबे निवासी ग्राम कांदू पट्टी थाना कपतानगंज का बताया जा रहा है। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक चोर को थाना ले गई। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि रात में कछरा गांव मे जयप्रकाश के घर के सामने खड़ी उनकी। बाइक चोरी कर ले जाते समय ग्रामीणों ने बाइक चोर को पकड़ लिया था। बाइक चोर का नाम पता कि जानकारी करने के साथ ही अन्य बिन्दुओं पर जांच कि जा रही है। पुलिस का कहना है किसके साथ यह भी पता कराया जा रहा है कि इस पूरे गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं।
