आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली के नौशहरा वार्ड में लोको पायलट दुर्गेश कुमार की हत्या के बाद डेड बॉडी पहुंचने पर जीयनपुर में आजमगढ़ गोरखपुर राजमार्ग को जाम किया गया था। परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन करना शुरू किया था। लगभग 2 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जाम लगाने के कारण कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने इस मामले में 11 नामजद सहित कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर और आरोपियों के नाम सामने लेगी इसके बाद नाम बढ़ाया भी जाएगा। वहीं पुलिस ने लोको पायलट की हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इन आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली में चौक पर चक्का जाम करने के मामले में जिन 11 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। उनमें प्रमुख रूप से दूधनाथ, दुर्गेश भोला कुमार संजय सोनकर आशीष कुमार बृजेश कुमार गोलू कुमार संजू विजय शंकर यादव उर्फ भुवर, कुंवर यादव सोनू आर्य प्रमुख है। इसके साथ कई अज्ञात पुरुष और महिलाओं के विरुद्ध भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस मामले में आरोपियों की पहचान कराई जाएगी।
