आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबांध में रविवार की देर रात बांके से गला रेतकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद देर रात्रि जिले के एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंचकर एविडेंस कलेक्ट करने लगी। इस घटना की खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन कर दिया गया है और घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। या पूरी घटना प्रेम प्रसंग के बाद उपजे आक्रोश के कारण हुई है। इस मामले में मृतक जय हिंद राम के पिता सागर राम की तहरीर पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में आशु राम श्रवण कुमार और राजेंद्र हैं। जिम श्रवण कुमार युवती का चचेरा भाई है। जबकि आशु राम युवती का पहला प्रेमी था। प्रेम प्रसंग में हुई युवक की हत्या आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबांध गांव में बुधवार की देर रात जय हिंद कुमार 21 पुत्र सागर राम की बांके से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस घटना को आरोपियों ने उसे समय अंजाम दिया। जब युवक गांव के सिवान में टहलने गया था। इसी दौरान प्लानिंग के तहत युवक की हत्या की गई। दूसरे प्रेमी की एंट्री के बाद बौखलाया पहला प्रेमी आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का प्रेम प्रसंग आशु राम से चल रहा था। इसी दौरान युवती और आशुराम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ऐसे में युवक और युवती के बीच बातचीत भी पूरी तरह से बंद हो गई। इस घटना के बाद यूपी की नजदीकी जय हिंद कुमार राम से हो गई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। इस बीच जय हिंद कुमार नौकरी की तलाश में दिल्ली भी चला गया था। वही अपनी प्रेमिका की बेवफाई से खफा आशु राम ने प्रेमिका के प्रेमी को सबक सिखाने का सीक्रेट प्लान बनाया। इस सीक्रेट प्लान में युवती के चचेरे भाई श्रवण कुमार का भी साथ लिया। इस प्लान के तहत जय हिंद कुमार की हत्या की साजिश रची गई। इसी के तहत रविवार की देर रात मिलने के लिए बुलाया गया और बांके से गला रेतकर हत्या भी कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वही मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी और फोरेंसिक टीम मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पंचनामा कर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में पुलिस और SOG की टीम दबिश देनी शुरू कर दी है। वही इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।
